CBSE 12th RESULT: रक्षा गोपाल 99.6% मार्क्स लाकर बनीं TOPPER

नई दिल्ली। लंबे इंतजार के बाद सीबीएसई का रिजल्ट रविवार को आ गए। नोएडा के एमिटी इंटरनेशनल स्कूल की स्टूडेंट रक्षा गोपाल 99.6% मार्क्स लाकर ऑल इंडिया टॉपर बनीं। चंडीगढ़ की भूमि सावंत दूसरे नंबर पर रहीं। उन्हें 99.4% मार्क्स मिले। चंडीगढ़ के ही आदित्य नैना और मन्नत लूथरा तीसरे स्थान पर रहे। इस बार 10 लाख से ज्यादा स्टूडेंट 12th के एग्जाम में शामिल हुए थे। इस बार 82% बच्चों ने कामयाबी हासिल की जबकि पिछले साल 83.05% बच्चे पास हुए थे।

क्या बोलीं रक्षा?
रक्षा ने कहा, "मुझे तो अभी भी अपने रिजल्ट पर यकीन नहीं हो रहा। बस इतना सोचा था कि एग्जाम में अच्छा करना है। टॉप करने का तो सोचा ही नहीं था। एचआरडी मिनिस्टर प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, "जोे बच्चे कामयाब हुए हैं, उनको बहुत बधाई। जिनको सफलता नहीं मिली, उनको निराश होने की जरूरत नहीं है।"

पिछले साल लड़कियों ने बाजी मारी थी
इस साल 10 लाख 98 हजार 891 स्टूडेंट्स शामिल हुए।
पिछले साल सीबीएसई 12वीं में 10 लाख 65 हजार 179 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। इनमें से 83.05% स्टूडेंट्स पास हुए थे।
लड़कियों का परफाॅर्मेंस लड़कों से बेहतर रहा था। 88.58% लड़कियां पास हुई थीं। 78.85% लड़के पास हुए थे।
सबसे बढ़िया परफॉर्मेंस तिरुवनंतपुरम रीजन की रही थी। इसका रिजल्ट 97.61% रहा। इसके बाद चेन्नई का रिजल्ट 92.63% रहा थी।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !