सर्जिकल स्ट्राइक भाजपा ने किया: अमित शाह

नईदिल्ली। उत्तरप्रदेश की सहारनपुर रैली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने वो बयान दे ही दिया जिसको लेकर बवाल मच रहा था। उन्होंने 'सर्जिकल स्ट्राइक' का श्रेय सेना नहीं बल्कि बीजेपी को दिया है। अमित शाह ने सर्जिकल स्ट्राइक पर बोलते हुए कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक भाजपा ने किया तो राहुल गांधी बोलते हैं कि खून की दलाली कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सोनिया मनमोहन की नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार है। 

शाह के भाषण के मुख्य अंश 
प्रदेश को सपा, बसपा और कांग्रेस ने बर्बाद कर दीजिए, एक मौका भाजपा को दीजिए इसे भारत का उत्तम प्रदेश बनाकर छोड़ेंगे।  
सबसे बड़े बहुमत वाली सरकार यूपी में भाजपा की बनने जा रही है। 
सैनिक की खुदकुशी पर राजनीति करने पर राहुल जी आपको शर्म आनी चाहिए। 
नरेद्र मोदीजी ने 5500 करोड़ रुपए सेना के जवानों के बैंक में सीधे डाला है। 
राहुल की शायद जवानी में ही याददाश्त कम हो गई, इंदिराजी के समय से ही ओआरओपी का मुद्दा चल रहा है आखिर क्यों नहीं दिया ओआरओपी।  
ईंट का जवाब पत्थर और गोली का जवाब गोले से मिलेगा। 
सर्जिकल सट्राइक भाजपा ने की तो राहुल कहते हैं कि खून की दलाली कर रहे हैं। 
तीन तलाक के मुद्दे पर पार्टियों ने ऐसी हाय तौबा मचाई है जैसे उनकी नानी मर गई है। 
पीएम चाहते हैं कि यूपी देश का सबसे समृद्ध प्रदेश बने। 
बसपा में नसीमुद्दीन हैं, जाओगे तो कहां जाओगे, एक तरफ कुंआ एक तरफ खाई।  
अखिलेश कहते थे कि अफजाल व मुख्तार अंसारी आपकी पार्टी में नहीं आएंगे, आप बताइए क्यों मुख्यमंत्री हैं ये दोनों आपकी पार्टी में है। 
सपा में अतीक, आजम, मुख्तार और आजम जैसे लोग भरे पड़े हैं।  
अगर भाजपा की सरकार बनीं तो एक भी व्यक्ति को गांव नहीं छोड़ना पड़ेगा, बल्कि गांव छुड़वाने वालों को बाहर किया जाएगा।  
यूपी को गुंडामुक्त हमारे कल्याण सिंह ने करके दिखाया था। 
जब उनकी सरकार थी तो गुंडे या तो जेल के अंदर थे या फिर जमीन के अंदर।  
बहनजी कह रही हैं कि बसपा की सरकार आने पर कानून व्यवस्था ठीक हो जाएगी, लेकिन 2008-11 के बीच दलित उत्पीड़न के सबसे ज्यादा मामले हुए, सबसे ज्यादा हत्याएं आपके शासन में हुईं, सबसे ज्यादा गुनाह आपके शासन में हुए।  
चाचा भतीजे को भतीजा चाचा को और बुआ भतीजे को गाली दे रही हैं लेकिन कोई विकास की बात नहीं कर रहा है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !