याकूब की फांसी से दुखी हैं दिग्विजय सिंह

नई दिल्ली। मुंबई सीरियल धमाकों के दोषी याकूब मेमन को फांसी दिए जाने पर कांग्रेस नेता एवं मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह दुखी हैं। उन्होंने ट्विटर पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। दिग्विजय सिंह इतने दुखी हैं कि उन्होंने इस मामले को सरकार और न्यायपालिका के लिए खतरा बताया है। उनका साथ निभाते हुए शशि थरूर ने फांसी को 'सरकार प्रायोजित हत्या' और 'नृशंस' कदम बताया है।

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने इस फांसी पर न्यायपालिका और केंद्र सरकार पर सवाल उठाये हैं। दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करके कहा है कि मुझे शक है कि याकूब मेमन की ही तरह अन्य आंतकी घटनाओं पर बिना किसी जाति, धर्म और स्थान के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने ट्वीट किया है, 'यह जानकर दुख हुआ कि हमारी सरकार ने एक इंसान को फांसी दे दी है। सरकार प्रायोजित हत्या हमें हत्यारों के स्तर पर ही लाकर खड़ा कर देती है।' अगले ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि इस बात का कोई प्रमाण नहीं है कि मृत्युदंड प्रतिरोधक का काम करता है, तथ्य इसके उलट है। उन्होंने लिखा है, 'मृत्युदंड दरअसल एक तरह का प्रतिशोध है। यह सरकार की नाकामी है।'

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !