सुप्रीम कोर्ट ने रिजेक्ट किया तो भगवान ने मामला सॉल्व कर दिया, ब्रिक्स संसदीय मंच में खुलासा हुआ

Updesh Awasthee
खजुराहो, 31 अक्टूबर 2026:
मध्य प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध प्राचीन शहर खजुराहो में भगवान विष्णु की जिस प्रतिमा के मामले में चीफ जस्टिस बी आर गवई ने कहा था कि "जाओ, अब भगवान से ही प्रार्थना करो। हम इसमें दखल नहीं दे सकते।" वह मामला अब सॉल्व हो गया है। आप कह सकते कि भगवान ने प्रार्थना को सुना और अपने तरीके से सॉल्व कर दिया। कहानी शुरू से सुनाते हैं, ताकि आसानी से समझ में आए: 

कलेक्टर से लेकर केंद्रीय गृहमंत्री तक किसी ने मदद नहीं की

मामला खजुराहो का है। यहां पर भगवान विष्णु के वामन अवतार का एक मंदिर है, मंदिर में वामन भगवान की प्रतिमा है। इस मंदिर का निर्माण 1050 से 1075 के बीच हुआ था। मूर्ति संरक्षण फाउंडेशन के चेयरमैन राकेश दलाल ने यह मामला उठाया और दुनिया का बताया कि वामन अवतार प्रतिमा का मस्तक गायब है।
लोगों का मानना था कि मुगलों ने इस प्रतिमा को खंडित कर दिया है परंतु मूर्ति संरक्षण फाउंडेशन ने रिसर्च करके बताया कि यह काम मुगलों में नहीं था। फिर माना गया कि तस्कर चोरी करके ले गए होंगे, लेकिन इस बात का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला कि पुलिस ने चोर को पकड़ने की कभी कोई कोशिश की थी। मूर्ति संरक्षण फाउंडेशन ने इस मामले को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाया। दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट किया और केंद्रीय गृहमंत्री एवं संस्कृति मंत्री को पत्र लिखकर सीबीआई जांच की मांग भी की परंतु कहीं से कोई रिस्पांस नहीं मिला। 

सुप्रीम कोर्ट ने कहा: जाओ, अब भगवान से ही प्रार्थना करो

भारत में संविधान का शासन है। जब सारे दरवाजे बंद हो जाते हैं तो लोग सुप्रीम कोर्ट जाते हैं। मूर्ति संरक्षण फाउंडेशन भी सुप्रीम कोर्ट गया। चेयरमैन राकेश दलाल स्वयं उपस्थित हुए और निवेदन किया लेकिन सीजेआई बीआर गवई की पीठ ने 16 सितंबर 2025 को दलाल की याचिका नंबर 32820/2025 खारिज करते हुए कहा कि, "जाओ, अब भगवान से ही प्रार्थना करो। हम इसमें दखल नहीं दे सकते।"। निराश होकर राकेश दलाल तो वापस आ गए लेकिन, शायद इस मामले को भगवान श्री हरि विष्णु ने SUO MOTO कर लिया। इसके बाद का घटनाक्रम कुछ इस प्रकार से हुआ है जो सामान्य तौर पर नहीं होता। घटनाक्रम पढ़िए फिर बताइए कि मामला किसने सॉल्व किया:- 
सीजेआई बीआर गवई ने 16 सितंबर को "जाओ, अब भगवान से ही प्रार्थना करो" बयान दिया था, 6 अक्टूबर को एडवोकेट राकेश किशोर कुमार ने इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बीआर गवई की ओर जूता फेंका। इसके कारण मामला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का केंद्र बना और सरकार के ऊपर भी एक प्रेशर क्रिएट हो गया। 
12वां ब्रिक्स संसदीय मंच 26–27 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में संपन्न हुआ। इस दौरान पुरातत्व विभाग के महानिदेशक श्री यदुबीर सिंह रावत ने बताया कि भगवान विष्णु के वामन अवतार मूर्ति का गायब मस्तक मिल गया है। वह पुरातत्व विभाग के स्टोर रूम में ही था। उन्होंने यह भी बताया कि, हर तरह से जांच कर ली गई है। जो मस्तक मिला है वह इसी प्रतिमा का है। नवंबर के अंत तक मस्तक को प्रतिमा के ऊपर स्थापित कर दिया जाएगा। 

सवाल तो बनता है कि जब, इतने सालों से ज्ञापन और प्रदर्शन हो रहे थे, और पुरातत्व विभाग भी अपने स्टोर रूम की नियमित रूप से सफाई किया करता था तो फिर भगवान की प्रतिमा का मस्तक पहले क्यों नहीं मिला। जिस मस्तक की तलाश के लिए सीबीआई जांच की मांग की जा रही थी, वह बिना किसी जांच के, बिना किसी तलाश के और बिना किसी प्रयास के मिल गया। रिपोर्ट: अंजली दुबे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!