भोपाल, 8 दिसंबर 2026: शहर की सिलेब्रिटी साध्वी हर्षानंद गिरी (मूल नाम: हर्षा रिछारिया) आजकल मीडिया की हेडलाइंस में आने के लिए बागेश्वर वालों के पीछे पड़ गई है। सबसे पहले उनके द्वारा अपने आश्रम के प्रबंधन को लेकर की गई एक टिप्पणी पर बेवजह बयान दिया, अब बोल रही है कि, मुझे धमकियां मिल रही हैं। शायद हर्षा को लगता होगा कि, जितने लोग उनकी सोशल मीडिया पोस्ट पर लाइक, शेयर और कमेंट करते हैं, दुनिया में सिर्फ उतनी ही जीवित इंसान है। हर्षा को एक बात समझ में नहीं आ रही कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया नहीं करते परंतु उनके ओपिनियन की वैल्यू होती है।
मामला क्या है
बड़ी सरल सी बात है। बागेश्वर वालों का आश्रम बुंदेलखंड के छतरपुर में स्थित है। कई बार यह बात सामने आ चुकी है कि, कुछ धोखाधड़ी करने वाले लोग बागेश्वर वालों के श्रद्धालुओं को टारगेट करते हैं। सामान्य तौर पर अकेली महिलाओं को टारगेट करते हैं। इनमें से कुछ का उद्देश्य महिलाओं से आभूषण इत्यादि प्राप्त करना और कुछ का उद्देश्य केवल बागेश्वर वालों को बदनाम करना होता है। इसके चलते श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अनुरोध किया था कि महिलाएं अकेले ना आए। वह अपने साथ परिवार की किसी पुरुष सदस्य को भी साथ लाएं। इसका एक कारण यह भी था कि, महिलाएं भावुक होती हैं और बागेश्वर धाम में प्रत्येक श्रद्धालु को भावनात्मक समर्थन के लिए परिवार के किसी दूसरे सदस्य की आवश्यकता होती ही है।
हर्षा ने बात का बतंगड़ बना दिया
प्रयागराज कुंभ के बाद हर्षा, सोशल मीडिया पर तो काफी फेमस हो गई थी लेकिन उसका रोजगार छिन गया था। फिर उसने भगवा को ही अपना रोजगार बनाने का फैसला किया और संन्यास ले लिया। संन्यास के बाद भी हर्षा का ब्यूटी पार्लर जाना जारी रहा। एक कार्यक्रम में जब हर्षा की दोस्त और होस्ट ने पूछा कि, भगवान के साथ फैशन भी? तोहर्षा का कहना था कि, ऐसा किसी ग्रंथ में नहीं लिखा कि भगवा के साथ, संन्यास के बाद, फैशन नहीं कर सकते। प्रसंग इसलिए लिखा है ताकि समझ में आ जाएगी संन्यास के बाद हर्षा, मोक्ष और कल्याण के प्रति कितनी गंभीर है। पिछले काफी समय से हर्षा का कोई वीडियो वायरल नहीं हो रहा था। न्यूज़ हैडलाइंस से हर्षा का नाम गायब हो गया था। इतने में उसे बागेश्वर वालों का महिलाओं से किया गया अनुरोध मिल गया और हर्षा ने इसे महिलाओं की स्वतंत्रता और सुरक्षा के नाम पर मुद्दा बना दिया।
हैडलाइंस के लिए हर्षा का दूसरा वीडियो जारी
हर्षा ने नया वीडियो जारी किया है। उन्होंने दावा किया कि उन्हें गंदे कमेंट, मैसेज, ई-मेल और धमकियां मिल रही हैं। हर्षा ने कहा कि अगर उन्हें कुछ हुआ तो शंका उन लोगों पर जाएगी, जिनके श्रद्धालु उन्हें धमकी दे रहे हैं। हर्षा ने कहा कि वह अपनी पहले कही बात पर कायम हैं और धमकियों से डरने वाली नहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा- मुझे धमकी देकर डराने की गलती मत कीजिए, क्योंकि मुझे आज तक कोई डरा नहीं पाया। (मजे की बात यह है कि, दूसरा वीडियो भी केवल हेडलाइंस के लिए है। क्योंकि यदि किसी ने धमकी दी होती तो हर्षा के द्वारा नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत की जाती है और यदि हर्षा किसी की धमकी से डरने वाली नहीं है तो फिर वीडियो जारी करने की जरूरत ही नहीं थी।
हर्षा की वीडियो पर समाचार क्यों लिखा?
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब हमको पता है कि, हर्षा का पहला वीडियो हैडलाइंस के लिए था और दूसरा वीडियो भी फॉलो अप ही है तो फिर समाचार लिखने की क्या जरूरत थी। जरूरत इसलिए पड़ी क्योंकि मीडिया में कुछ लोग हर्षा के लिए काम कर रहे हैं। एक बड़े मीडिया संस्थान ने समाचार प्रकाशित किया कि हर्षा को धमकियां मिल रही हैं। इसलिए जानना जरूरी हो गया था की धमकी दे कौन रहा है और धमकी की बात क्या कानूनी कार्रवाई हो रही है। जब हैडलाइन से पहले इन्वेस्टिगेशन की तो पता चला कि, कोई शिकायत ही नहीं की गई है। अब यह बात पब्लिक को बताना भी जरूरी है।

