mp board 10th 12th result 2026 देखने का सबसे तेज और सुरक्षित तरीका

Updesh Awasthee
भोपाल समाचार, 14 अप्रैल 2026
: माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश, भोपाल द्वारा कक्षा 10 हाई स्कूल एवं कक्षा 12 हायर सेकेंडरी स्कूल के रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है। 16 लाख विद्यार्थियों का रिजल्ट एक साथ घोषित किया जाएगा। आपको किसी मार्केटिंग के झमेले में पढ़ने की जरूरत नहीं है। इस समाचार में हम आपको बता रहे हैं कि बिना किसी परेशानी के सबसे तेजी से अपना रिजल्ट देखने के लिए क्या कर सकते हैं। 

mpbse 10th 12th result 2026 के लिए आधिकारिक वेबसाइट्स की direct link

वैसे तो लगभग 10 वेबसाइट पर रिजल्ट उपलब्ध रहेगी लेकिन इनमें से दो वेबसाइट्स आधिकारिक और सरकारी सर्वर पर हैं यानी, किसी भी प्रकार की मार्केटिंग का कोई झमेला नहीं है। माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश, भोपाल की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट चेक करने के लिए यहां क्लिक करेऔर डिजिलॉकर की वेबसाइट से अपना रिजल्ट प्राप्त करने के लिए यहां क्लिक करें। प्रदेश में 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में 16 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए। इनमें करीब 9 लाख 7 हजार छात्र 10वीं और लगभग 7 लाख छात्र 12वीं में बैठे। परीक्षा के लिए 3856 केंद्र बनाए गए थे।

mpbse mpboard 10th 12th result 2026 mobile app

छात्र Digilocker के माध्यम से परीक्षा परिणाम देख सकेंगे। इसके अतिरिक्त छात्र Google Play Store पर MPBSE MOBILE App अथवा MP Mobile App Download करें एवं Know Your Result का चयन करने के बाद अपना अनुक्रमांक (Roll Number) तथा आवेदन क्रमांक (Application Number) प्रविष्ट (submit) कर परीक्षा परिणाम ज्ञात करें। 

कृपया ध्यान दें, रिजल्ट के नाम पर या फिर रिजल्ट के बाद किसी भी प्रकार की सहायता के नाम पर यदि कोई व्यक्ति apk अथवा pdf फाइल आपके पास भेजता है तो कृपया उसको रिस्पांस मत करें।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!