MP NEWS - इस महिला को पहचान लीजिए, आपके भाई को जाल में फंसा सकती है

Bhopal Samachar
कृपया इस महिला को पहचान लीजिए। फोटो को SAVE AS करके रख लीजिए। इस समाचार की लिंक को सुरक्षित कर लीजिए, क्योंकि यह सतर्कता भविष्य में आपके भाई को इसके जाल में फंसने से बचा सकती है। यह महिला, ऐसे पुरुषों को अपने जाल में फंसती है, जो विवाह योग्य तो हो जाते हैं परंतु जिनका विवाह नहीं हो पता है। या फिर किसी अन्य कारण से उन्हें जीवनसाथी नहीं मिल पाता है। 

जलगांव महाराष्ट्र की रहने वाली है, भारत में कहीं भी चली जाती है

कहानी कुछ इस प्रकार है कि, मध्य प्रदेश के उज्जैन में, आगर रोड स्थित गायत्री नगर में रहने वाले 32 वर्षीय युवक की फोटो कॉपी की दुकान है। वो और उसके परिजन लंबे समय से दुल्हन की तलाश कर रहे थे। इस दौरान शाजापुर निवासी पुष्पा सोनी नामक महिला के संपर्क में आए। युवक के भाई ने बताया, आरोपी पुष्पा, उसकी साथी बेबी पाटिल निवासी जलगांव (महाराष्ट्र) ने परिजनों को शादी के लिए सोनाली पाटिल निवासी जलगांव की तस्वीर दिखाई। शादी कराने के नाम पर दूल्हे और उसके परिजनों से पुष्पा और बेबी बाई ने डेढ़ महीने के भीतर अलग-अलग किस्तों में कुल 3.5 लाख रुपए ले लिए। 

चिंतामन मंदिर में की शादी

रुपए देने के बाद 28 जनवरी को उज्जैन के चिंतामण गणेश मंदिर में दुल्हन सोनाली ने युवक के साथ शादी की। पुष्पा और बेबी बाई ने एक महिला और एक युवती को दुल्हन सोनाली की मां एवं बहन बताकर मिलाया। सोनाली की तरफ से पुष्पा सहित कुल पांच लोग शादी में शामिल हुए। शादी के दो दिन बाद ही 29 और 30 जनवरी को दुल्हन की गतिविधियां संदिग्ध लगने लगी। 30 जनवरी की आधी रात को दुल्हन घर से भागने की तैयारी में थी। इस दौरान दूल्हे के परिजन जाग गए। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों पक्षों को लेकर जब थाने पहुंची तो दुल्हन ने पुलिस को बताया कि वह केवल एक-दो दिन के लिए ही शादी करने के लिए आई थी। इसके बाद उसे भागकर जाना था। पुलिस ने सोनाली को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू की है। पीड़ित युवक की शिकायत पर आरोपी पुष्पा सोनी, बेबी बाई और सोनाली के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस पता लगाएगी अब तक कितनों को बनाया शिकार

उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि चिमनगंज थाना क्षेत्र में रहने वाले अखिलेश पाटीदार ने शाजापुर की महिला पुष्पा सोनी के माध्यम से शादी की बातचीत की थी। पुष्पा ने अखिलेश की शादी जलगांव की रहने वाली सलोनी नामक महिला से कराई। महिला इस एक-दो दिन बाद ही सामान समेटकर भागने की फिराक में थी। इसी दौरान परिवार को शंका हुई और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। महिला को गिरफ्तार किया गया है। पुष्पा सोनी ने शादी कराने के नाम पर मीडिएटर बनकर 3.50 लाख रुपए लिए थे। इस गैंग ने कितने लोगो के साथ इस तरह की धोखाधड़ी की है, इसकी भी जानकारी ली जा रही है।

विनम्र अनुरोध - कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!