BHOPAL NEWS - 50 करोड़ की इनोवा के मालिक ने बताया उसके घर में तो सोफा तक नहीं है

Bhopal Samachar
0
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पश्चिम में स्थित मेंडोरी जंगल में आयकर विभाग की टीम को मिली गोल्ड और नोटों से भरी इनोवा के मामले में एक और इंपॉर्टेंट न्यूज़ अपडेट मिला है। इनोवा के मालिक चेतन सिंह गौर ने आयकर विभाग के अधिकारियों को अपना बयान दर्ज करवा दिया है। जिस इनोवा में 40 करोड़ का गोल्ड और 10 करोड रुपए नगद नोट भरे हुए थे। उसके मालिक ने बताया कि वह तो इतना गरीब है कि, उसके घर में एक सोफा सेट तक नहीं है। 

चेतन सिंह के नाम पर पेट्रोल पंप, चेतन सिंह फिशरीज का ठेकेदार

ग्वालियर का रहने वाला चेतन सिंह गौर, ग्वालियर के ही रहने वाले, परिवहन विभाग के सिपाही सौरभ शर्मा का ड्राइवर था। इतना वफादार था कि, सौरभ शर्मा अपने परिवार को ग्वालियर-भोपाल अप डाउन के लिए चेतन सिंह को ही भेजता था। रायसेन जिले के औबेदुल्लागंज में चेतन सिंह के नाम से एक पेट्रोल पंप खोल लिया है। चेतन सिंह के सारे डाक्यूमेंट्स, सौरभ शर्मा के पास है। चेतन सिंह के नाम से एक फिशरीज का ठेका भी लिया गया। हालांकि यह सब कुछ चेतन सिंह को नहीं पता। वह तो आज भी सिर्फ एक ड्राइवर है। 

चेतन सिंह ने आयकर विभाग के अधिकारियों को बताया कि उसे मालूम है, इनोवा गाड़ी उसके नाम पर खरीदी गई थी, लेकिन उसे चलाने को कभी नहीं मिली है। यह गाड़ी बिल्डर सौरभ शर्मा चलाते थे। उन्हीं के पास में रहती थी। चेतन सिंह ने अधिकारियों को बताया कि, उसकी आर्थिक स्थिति इतनी खराब है कि उसके घर में मेहमानों को बिठाने के लिए एक सोफा सेट तक नहीं है। 

विनम्र अनुरोध 🙏 कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। भोपाल के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!