BHOPAL HIT and RUN - कोकता में इंजीनियर को जीप ने टक्कर मारी और भाग गई, मौत

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बार फिर हिट एंड रन का मामला सामने आया है। सड़क किनारे खड़े 22 वर्ष यह युवा इंजीनियर को तेज रफ्तार से आई एक जीप ने टक्कर मारी और फरार हो गई। एक्सीडेंट में घायल युवा इंजीनियर की मृत्यु हो गई। 

ड्राइवर पिता ने बड़ी मुश्किल से पढ़ाया था, सबसे बड़ा था

बिलखिरिया पुलिस के मुताबिक, आकाश भारती (22) पुत्र राजकुमार भारती निवासी दुर्गेश नगर कोकता में रहता था। शनिवार की रात को घर के करीब कोकता में ही सड़क किनारे खड़े होकर दोस्त का इंतजार कर रहा था। तभी तेज रफ्तार जीप ने टक्कर मार दी। घायल को अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रविवार को पीएम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है। आकाश इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद नौकरी की तलाश कर रहा था। उसके पिता ड्राइवर हैं। परिवार में मां-पिता के अलावा एक छोटा भाई राजा और बहन नयनसी है। आकाश ही सबसे बड़ा था। उसके ऊपर अपनी ही नहीं बल्कि पूरे परिवार की जिंदगी बदलने की जिम्मेदारी थी। 

श्यामपुर से भोपाल इंजीनियर की ई रिक्शा एक्सीडेंट में मौत 

रिजवान खान (22) पुत्र अजीज खान निवासी श्यामपुर जिला सीहोर इंजीनियर था। एक साल पहले ही उसने भोपाल के प्राइवेट कॉलेज से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की थी। शनिवार की शाम को 5 बजे गांव से बस में सवार होकर भोपाल आया था। गांधी नगर में करीब साढ़े सात बजे बस से उतरा। यहां से शादी की शापिंग करने के लिए भोपाल के इब्राहिमपुरा बाजार जाना था। गांधी नगर बस स्टैंड से युवक ई रिक्शा में सवार हुआ। इससे उसे करोंद में उतरना था। रास्ते में जेल रोड पर ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे रिजवान को अंदरूनी चोट आई। इलाज के दौरान देन रात अस्पताल की में उसकी मौत हो गई।

विनम्र अनुरोध 🙏 कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। भोपाल के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें।
If you have any question, do a Google search
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!