मध्य प्रदेश सरकार का गोवर्धन पूजा का कार्यक्रम कितने बजे होगा, पढ़िए - NEWS TODAY

मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस साल पूरे प्रदेश में गोवर्धन पूजा का कार्यक्रम आयोजित करने का ऐलान किया है। राजधानी में मुख्यमंत्री स्वयं और शेष सभी जनप्रतिनिधि अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र में गोवर्धन पूजा के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री ने एक बार फिर निर्देश जारी किए एवं शासन की ओर से कार्यक्रम भी जारी हो गया है। 

भोपाल में मुख्यमंत्री द्वारा गोवर्धन पूजा कार्यक्रम की समय सारणी

मध्य प्रदेश शासन की ओर से बताया गया है कि राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में राज्य स्तरीय गोवर्धन-पूजा कार्यक्रम 2 नवम्बर को रवीन्द्र भवन में प्रात: 9:30 बजे होगा। गोवर्धन पर्व के सांस्कृतिक एवं आर्थिक महत्व पर केन्द्रित इस आयोजन में गौ-संस्कृति, परिवेश के प्रदर्शन और स्वास्थ्य आधारित लाभों पर केन्द्रित प्रदर्शनी भी लगाई जायेगी। प्रदर्शनी मुख्य रूप से पंचगव्य उत्पाद, गौ-शिल्प उत्पाद, कृषि आधारित उत्पाद और दैनिक उपयोग के उत्पाद के आर्थिक महत्व को प्रदर्शित किया जायेगा। राज्य स्तरीय कार्यक्रम के साथ सभी जिलों में एक कार्यक्रम जिले की प्रमुख गौ-शाला में भी होगा। यहाँ भी गोवर्धन पूजा, गौमय और पंचगव्य उत्पादों पर संगोष्ठी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, रंगोली एवं निबंध प्रतियोगिता और बच्चों के कार्यक्रम होंगे। जिला स्तर पर कार्यक्रम के लिए शासन की ओर से कोई टाइम लिमिट जारी नहीं की गई है। शुभ मुहूर्त में सभी जनप्रतिनिधि अपनी सुविधा के अनुसार गोवर्धन पूजा का कार्यक्रम कर सकते हैं।

मंत्री, विधायक, सांसद, सरपंच और पंच सभी शामिल होंगे: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार ने तीज त्यौहारों को धूमधाम और आनंद के साथ मनाने का निर्णय लिया है। भारतीय संस्कृति में दीपावली के बाद गौवर्धन पूजा की परंपरा रही है, जो भगवान श्रीकृष्ण द्वारा मथुरा में गौवर्धन पर्वत धारण करने की घटना से जुड़ी है। यह पर्व हमारी संस्कृति में विद्धमान पशु प्रेम के महत्व को भी दर्शाता है। संपूर्ण प्रदेश में गौवर्धन पूजा का पर्व धूम धाम से मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वे स्वयं भी पूजा में शामिल होंगे। मंत्री, विधायक, सांसद, सरपंच और पंच अपने-अपने क्षेत्र में गौवर्धन पूजा में भी शामिल हों। इन उत्सवों से आनंद के साथ गौ-प्रेम का भी प्रकटीकरण होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दुग्ध उत्पादन में प्रदेश को नंबर वन बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गौवर्धन पूजा के अवसर पर उज्जैन से जारी संदेश में यह बात कही। 

विनम्र अनुरोध 🙏 कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!