MP NEWS - दिग्विजय सिंह के सभी विवादित बयानों के लिए कांग्रेस पार्टी जिम्मेदार

स्पष्ट हो गया है कि, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेता श्री दिग्विजय सिंह के सभी विवादित बयानों के लिए कांग्रेस पार्टी जिम्मेदार है। श्री दिग्विजय सिंह ने आज भरे मंच से स्वयं यह प्रमाणित किया है। 

मैंने कांग्रेस पार्टी की नीति और विचार को आगे बढ़ाया है: दिग्विजय सिंह

श्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी ने आज तक मेरे किसी भी वक्तव्य पर नोटिस नहीं दिया। मैं गर्व से कह सकता हूं कि मैंने अक्षरश: जो नीति, विचार या विचारधारा कांग्रेस पार्टी की रही है उसका पालन किया है, बल्कि उसको आगे भी बढ़ाया है। उन्होंने दिया बयान CPIM नेता बादल सरोज की एक टिप्पणी की प्रतिक्रिया स्वरूप दिया। बादल सरोज ने कहा था कि, मेरे ख्याल से कांग्रेस सबसे ज्यादा पीड़ित है तो दिग्विजय सिंह से....मेरे बहुत सारे दोस्त कहते हैं कि ये मरवाएंगे, आज ये बोल दिया अब ये मरवाएंगे। 

श्री दिग्विजय सिंह और CPIM नेता बादल सरोज एक ही मंच पर थे। राजधानी भोपाल के समन्वय भवन के सभागार में ऑल इंडिया बहुजन इंटेलेक्ट समिट का आयोजन किया गया था। इस समिट में वरिष्ठ पत्रकार अशोक वानखेड़े, कम्युनिस्ट पार्टी के नेता बादल सरोज, लॉ कमीशन ऑफ इंडिया के पूर्व मेंबर टीएन सदाशिव और पूर्व मंत्री राजा पटेरिया सहित कई समाजसेवी और नेतागण मौजूद थे।

यहां उल्लेख करना चाहिए कि श्री दिग्विजय सिंह पिछले कुछ समय से कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं की काफी नजदीक नजर आ रहे हैं। यहां तक कि वह अपने कुछ महत्वपूर्ण बयान कांग्रेस पार्टी नहीं बल्कि कम्युनिस्ट पार्टी के ऑफिस से जारी करते हैं।

विनम्र अनुरोध 🙏 कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!