MADHYA PRADESH - शासकीय कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज़, मुख्यमंत्री ने एडवांस सैलरी की आदेश दिए

Updesh Awasthee
मध्य प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज़ है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शासकीय कर्मचारियों को अग्रिम वेतन भुगतान के लिए आदेश दे दिए हैं। स्वयं मुख्यमंत्री ने इसकी जानकारी दी है। 

मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को धनतेरस के दिन वेतन मिलेगा

डॉ मोहन यादव ने बताया कि, दीपावली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश के सभी शासकीय सेवकों के 1 नवम्बर को देय अक्टूबर माह का वेतन 28 अक्टूबर की स्थिति में आहरण करने हेतु संबंधित सभी विभागों को आदेशित किया है। समस्त शासकीय सेवकों को त्यौहार पूर्व वेतन भुगतान होने से निश्चित ही दीपोत्सव अधिक आनंददायक होगा, मेरी ओर से दीपावली पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं। 

मुख्यमंत्री जी, प्राइवेट सेक्टर के लिए भी बोल दीजिए 

माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इसकी सूचना दी तो प्रतिक्रिया में प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले कई कर्मचारियों ने उनसे निवेदन किया है कि जैसा आदेश उन्होंने शासकीय कर्मचारियों के लिए दिया है वैसा ही आदेश प्राइवेट सेक्टर के लिए भी जारी कर दें। प्राइवेट कर्मचारियों का कहना है कि दीपावली पर बोनस तो दूर की बात है अग्रिम वेतन की भी उम्मीद नहीं है। ऐसी स्थिति में त्यौहार फीका पड़ जा रहा है।

विनम्र निवेदन 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में employee पर क्लिक करें।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!