MP NEWS - ग्वालियर डीआईजी के सामने गुटखा चबा रहे हेड कांस्टेबल सस्पेंड, थानेदार को चेतावनी

पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश श्री सुधीर कुमार सक्सेना (भापुसे) के निर्देश पर पुलिस अधिकारियों द्वारा थानों को औचक निरीक्षण किया जा रहा है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में 28.05.2024 को रात्रि में पुलिस उप महानिरीक्षक ग्वालियर रेंज श्री कृष्णावेणी देशावतु (भापुसे) द्वारा थाना महाराजपुरा का औचक निरीक्षण किया गया। यहां कई गड़बड़ियां देखने को मिली। थाने में गंदगी फैली हुई थी। रिकॉर्ड भी दुरुस्त नहीं था। हेड कांस्टेबल गुटका चलते हुए डीआईजी के सामने खड़ा था। ऐसा लग रहा था जैसे कोई अनुशासित पुलिस थाना नहीं बल्कि फर्जी पुलिस का अड्डा हो। डीआईजी ने हेड कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया और थाना प्रभारी को चेतावनी दी है।

GWALIOR NEWS - प्रधान आरक्षक महेंद्र सिंह भदौरिया सस्पेंड, पुलिस लाइन अटैच

थाना महाराजपुरा के औचक निरीक्षण के दौरान प्रधान आरक्षक महेंद्र सिंह भदौरिया, थाना महाराजपुरा को सीएम हेल्पलाइन, लंबित अपराध एवं वारंट रजिस्टर की जानकारी प्रस्तुत करने हेतु कहा गया जिस पर प्रधान आरक्षक द्वारा काफी समय तक उक्त मांगी गई जानकारी प्रस्तुत नहीं की गई तथा प्रधान आरक्षक के द्वारा डीआईजी ग्वालियर के समक्ष गुटखा का सेवन किया जा रहा था। जिस पर से डीआईजी ग्वालियर द्वारा उक्त प्रधान आरक्षक महेंद्र सिंह भदौरिया को मांगी गई जानकारी प्रस्तुत न करने एवं निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष गुटखा का सेवन कर पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता एवं अनुशासनहीनता प्रदर्शित करने के लिए तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाकर पुलिस लाइन ग्वालियर संबद्ध किया गया है।

महाराजपुरा थाना प्रभारी को निर्देश

आकस्मिक निरीक्षण के दौरान डीआईजी ग्वालियर रेंज ने लंबित अपराधों की समीक्षा के दौरान थाना प्रभारी महाराजपुरा धर्मेंद्र सिंह यादव को लंबित गंभीर अपराध जैसे हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, बलात्कार आदि की शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिये और थाना क्षेत्र में अपराध एवं अपराधियों पर सतत नियंत्रण बनाकर शांति व्यवस्था स्थापित करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके साथ ही लूट एवं चोरी के अपराधों में कमी लाये जाने हेतु प्रभावी गश्त एवं पेट्रोलिंग सुनिश्चित कर संदिग्धों की गतिविधियों पर सतत निगाह रखने हेतु भी थाना प्रभारी महाराजपुरा को निर्देशित किया। 

GWALIOR TODAY - महाराजपुरा थाने में ना साफ सफाई मिली और ना दुरुस्त रिकॉर्ड

निरीक्षण के दौरान डीआईजी ग्वालियर रेंज ने थाने की साफ-सफाई एवं रिकॉर्ड को देखा और थाना प्रभारी को रिकॉर्ड का उचित संधारण करने के निर्देश दिये साथ ही थाना परिसर में साफ सफाई रखने की विशेष हिदायत दी। रात्रि गश्त पर निकले कर्मचारियों से डीआईजी ग्वालियर ने गश्त के दौरान की जाने वाली कार्यवाही की जानकारी ली। डीजीपी मध्य प्रदेश के निर्देश पर पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन श्री अरविन्द सक्सेना (भापुसे) एवं पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भापुसे) द्वारा भी लगातार थानों को औचक निरीक्षण किया जाकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये जा रहे हैं। 

विनम्र निवेदन: 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में employee पर क्लिक करें।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !