BHOPAL NEWS - महिला पुलिस अधिकारी के बेटे ने घर में आग लगाई और फांसी पर झूल गया

Updesh Awasthee
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 28 वर्षीय युवक शुभम वर्मा ने अपने घर में आग लगाई और फिर खुद फांसी के फंदे पर झूल गया। शुभम के माता-पिता दोनों पुलिस अधिकारी थे। पिता का निधन हो चुका है और दिव्यांग मां रिटायर हो गई है। घटना के समय शुभम घर में अकेला था। 

कोलार थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर आशुतोष उपाध्याय ने बताया कि दानिश कुंज में श्रीमती रेणुका पांडे रहती हैं। वह मध्य प्रदेश पुलिस में सूबेदार के पद से रिटायर हुई है। उनके पति श्री बीके पांडे का निधन हो चुका है। उनके साथ उनका इकलौता बेटा शुभम पांडे रहता था। श्रीमती रेणुका पांडे दिव्यांग थी। उन्होंने अपने बेटे के पालन पोषण के लिए हर संभव प्रयास किया परंतु शुभम बिगड़ गया और उसे नशे की लत पड़ गई। इस बात को लेकर अक्सर दोनों में लड़ाई होती रहती थी। 

घटना दिनांक 9 नवंबर गुरुवार को भी दोनों के बीच लड़ाई हुई। शुभम नशे के लिए अपनी मां से पैसे मांग रहा था और श्रीमती रेणुका ने पैसे देने से इनकार कर दिया था। इस बात को लेकर काफी तनाव की स्थिति बन गई थी। जब दोपहर तक शुभम शांत नहीं हुआ तो श्रीमती रेणुका, उसे घर में अकेला छोड़कर पड़ोस में रहने वाले एक रिश्तेदार के यहां चली गई। उन्हें उम्मीद थी कि थोड़ी देर में शुभम अपने आप शांत हो जाएगा। शायद उन्हें सामने देखकर उसका गुस्सा बढ़ रहा है परंतु इस बार उल्टा हुआ। 

शुभम ने अपने पूरे घर में आग लगा दी और खुद फांसी के फंदे पर झूल गया। दुआ निकालने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर आग पर काबू पाया। शुभम की मृत्यु हो गई थी। 

 पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें  ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें। ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!