MP NEWS - बुरहानपुर में जनपद पंचायत की महिला अध्यक्ष फांसी पर लटकी मिली, संदिग्ध मौत

Updesh Awasthee
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में भारतीय जनता पार्टी की युवा महिला नेता, जनपद पंचायत के अध्यक्ष, पूर्व विधायक एवं लोकप्रिय नेता राजेंद्र दादू की बेटी पूजा दादू की डेड बॉडी फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली। पूजा की बड़ी बहन मंजू दादू, मध्य प्रदेश में बदन बोर्ड की वाइस प्रेसिडेंट है एवं उन्हें राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त है। 

दिन में लोगों को ढांढस बँधाकर लौटी थी

पूजा दादू की उम्र 24 साल थी। घटना रात 11:00 बजे के आसपास की बताई जा रही है। परिवार के लोग रात 1:00 बजे बुरहानपुर के प्राइवेट अस्पताल में उसकी बॉडी को लेकर आए थे। शनिवार को दोपहर में पूजा, ग्राम नावरा के दो बच्चे जिनकी मृत्यु गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई एवं ग्राम रेहमान पुरा के प्रेमलाल के असामयिक एवं दुखद मृत्यु होने पर उनके परिजनों से मुलाकात करके वापस लौटी थी। इसके फोटो शेयर करते हुए पूजा ने लिखा था कि, मृत्यु अंतिम सत्य है, किंतु असामयिक मृत्यु अतिकष्टदायक होती है...। पूजा के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। कुछ लोग इस फेसबुक पोस्ट को पूजा के सुसाइड नोट के तौर पर देखने की कोशिश कर रहे हैं। 

दोनों बहने सक्रिय राजनीति में

पूजा दादू- पॉलिटिकल साइंस और समाजशास्त्र से मास्टर्स की डिग्री, पिछले साल जनपद पंचायत अध्यक्ष

पूजा ने खंडवा और इंदौर से पढ़ाई की थी। उन्होंने फाइनेंस में बीबीए की डिग्री हासिल की थी। इसके बाद राजनीतिक शास्त्र और समाजशास्त्र में एमए किया। पिता राजेंद्र दादू भाजपा नेता थे, जो नेपानगर से दो बार विधायक रह चुके थे। पिता के निधन के बाद सीट खाली होने पर पूजा की बहन मंजू दादू विधायक रहीं। पूजा के परिवार में मां, एक भाई और दो बहनें हैं। दूसरी बहन अंजू दादू की शादी हो चुकी है जबकि मंजू और भाई अविवाहित हैं। 


जुलाई 2022 में खकनार जनपद पंचायत सीट पर चुनाव जीतकर पूजा दादू अध्यक्ष बनी थीं। भाजपा समर्थित पूजा को 16, कांग्रेस समर्थित राजेश सोलंकी को 9 वोट मिले थे। पूजा दिसंबर 2021 में वार्ड क्रमांक 13 मांजरोद से पहली बार चुनाव में खड़ी हुई थीं। तब वे निर्विरोध जनपद पंचायत सदस्य निर्वाचित हुई थीं, लेकिन चुनाव निरस्त हो गए थे। 

 पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें।  ✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!