BHOPAL NEWS- नेशनल ज्यूडिशल अकैडमी के पास युवती की डेड बॉडी मिली, चाकू से गला काटा

Updesh Awasthee
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित नेशनल ज्यूडिशल अकैडमी की बाउंड्री के पास एक लड़की की डेड बॉडी मिली है। लड़की का गला धारदार हथियार से काटा गया है। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों का मानना है कि, चाकू से उसकी गर्दन काटी गई है। पुलिस ने एक सस्पेक्ट को हिरासत में लिया है। 

भोपाल में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड का गला काट दिया, मर्डर

थाना प्रभारी रातीबड़ थाना हेमंत श्रीवास्तव ने भोपाल समाचार डॉट कॉम को बताया कि, लड़की की पहचान हो गई है। उसका नाम यशिका चौहान है। नेहरू नगर में रहती थी। लड़की के पिता उमेश चौहान भोपाल के गौतम नगर थाने में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ हैं। जिस संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है उसका नाम यश तिवारी है। दोनों पिछले 3-4 साल से एक दूसरे को जानते थे। थाना प्रभारी ने बताया कि, पूछताछ के दौरान सभी सवालों के जवाब मिल जाएंगे। 

छात्रा के चचेरे भाई विजय चौहान ने बताया कि निकिता, गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे घर से आदर्श विद्या मंदिर स्कूल (एवीएम) जाने के लिए निकली थी। उसने परिजनों को स्कूल में आयोजित ओल्ड स्टूडेंट मीट में शामिल होने के लिए जाना बताया था। बकौल विजय घर से निकलने के बाद शाम करीब 4 बजे निकिता की मौत की सूचना मिली।

सूत्रों का कहना है कि दोनों के बीच अफेयर चल रहा था। ब्रेकअप क्यों हुआ और क्या ऐसी बात हुई जिसके परिणाम स्वरूप हत्या जैसी जघन्य वारदात हुई। इन सभी सवालों के जवाब, यश तिवारी से पूछताछ के बाद ही पता चल पाएंगे। ✔ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें।  ✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!