Small Business Ideas- ISE Store खोलिए, 5 लाख की पूंजी में, 1 लाख महीने का प्रॉफिट

यदि आप कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं और आपके पास बिजनेस का कोई एक्सपीरियंस नहीं है तो सबसे बेहतर होगा कि आप कोई ऐसा बिजनेस शुरू करें जिसमें गवर्नमेंट सपोर्ट की गुंजाइश हो। आज अपन एक ऐसे Low investment high profit business के बारे में डिस्कस करेंगे जिसमें गवर्नमेंट सप्लाई के साथ-साथ गवर्नमेंट सपोर्ट भी मिलेगा। 

Industrial safety equipment Store 

पूरे देश में इंफ्रास्ट्रक्चर पर बहुत तेजी से काम हो रहा है। सरकारों की तरफ से लगातार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। सरकार MSME को सपोर्ट कर रही है। हर शहर में छोटी-बड़ी इंडस्ट्री, प्रोडक्शन यूनिट शुरू हो रही है और हर शहर में हजारों घर बन रहे हैं। इन सब में मजदूरों की जरूरत होती है और सरकार के नियम कहते हैं कि, मजदूरों की सुरक्षा की चिंता करना उनके ठेकेदार अथवा उन्हें नियुक्त करने वाले व्यक्ति की जिम्मेदारी होती है। अब से पहले तक इन नियमों को नजरअंदाज किया जाता था परंतु अब कड़ाई से पालन शुरू हो गया है। मजदूर भी अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने लगे हैं। ऐसी स्थिति में इंडस्ट्रियल सेफ्टी इक्विपमेंट्स की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। 

अपने लिए सबसे बढ़िया बिजनेस अपॉर्चुनिटी इसलिए है क्योंकि भारत के ज्यादातर शहरों में इंडस्ट्रियल सेफ्टी इक्विपमेंट के लिए कोई स्पेशल स्टोर नहीं है। अपन Industrial safety equipment Store खोलकर सरकारी ठेकेदारों को सप्लाई कर सकते हैं। हर छोटी-बड़ी इंडस्ट्री, जहां मजदूरों का उपयोग किया जा रहा है, सप्लाई कर सकते हैं और मकान दुकानों के निर्माण में लगने वाले मजदूरों को भी सप्लाई कर सकते हैं। स्थानीय प्रशासन आपकी मदद करेगा। वह सुनिश्चित करेगा कि मजदूरों के लिए सुरक्षा उपकरणों का उपयोग किया जाए। आपकी सुविधा के लिए हम यहां कुछ सुरक्षा उपकरणों के नाम बता रहे हैं, यह पूरी लिस्ट नहीं है लेकिन इससे आपको आईडिया लग जाएगा कि आपको अपने क्षेत्र के लिए कौन से उपकरणों की बिक्री करनी चाहिए।

Industrial safety equipment list

1. Protective Gloves 
2. Hearing Protection 
3. Foot Protection 
4. Reflective Gear 
5. Protective Glass 
6. Respiratory protection 
7. Fall Protection 
8. Protective clothes 
9. Full face shields 
10. Construction Helmet 
11. Safety Harness 
12. Fire Protection 
13. Safety Netting
14. Fire Extinguisher
15. Safety Cone Safety Cone 
16. Caution Board 
17. Knee pads 

इसमें प्रॉफिट मार्जिन बड़ा अच्छा है। ₹28 का हेलमेट ₹150 में आसानी से बिक जाता है। चलते-चलते सबसे इंपॉर्टेंट बात बताते हैं। यह सारे उपकरण दिल्ली के चावड़ी बाजार में सबसे सस्ते मिलते हैं। यदि मन बना लिया है तो थोड़ा दिल्ली का चक्कर लगा लीजिए। लोग छुट्टी मनाने के लिए पर्यटन पर जाते हैं अपन अपना बिजनेस बनाने के लिए पर्यटन पर चले जाएं तो यह फायदे का सौदा है। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article) 

इसी प्रकार के स्मॉल बिजनेस आइडियाज और अन्य जॉब एवं बिजनेस अपॉर्चुनिटी के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल पर कुछ स्पेशल भी होता है। आपका धन्यवाद।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !