MP POLICE ने 1 साल में 1 करोड़ 14 लाख इनामी डकैतों, नक्सलियों को मार गिराया: मुख्यमंत्री

भोपाल
। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दावा किया है कि मध्य प्रदेश पुलिस के जवानों ने एक साल में लगभग एक करोड़ 14 लाख इनामी डकैतों, इनामी नक्सलियों को मार गिराया। यह जानकारी Official Handle of the Department of Public Relations, Government of Madhya Pradesh से प्रसारित की गई है। एक अन्य जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश की कुल जनसंख्या 7 करोड़ 25 लाख से अधिक हो गई है। 

मध्यप्रदेश में आज कोई भी सूचीबद्ध डकैतों का गिरोह नहीं है: मुख्यमंत्री

सीएम शिवराज सिंह चौहान आज राजधानी भोपाल की पुलिस लाइन में नवनियुक्त आरक्षकों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। गवर्मेंट डाक्यूमेंट्स में इस कार्यक्रम को Orientation Program लिखा गया है। नव-आरक्षकों को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, मध्यप्रदेश पुलिस का गौरवशाली इतिहास है। प्रदेश में कभी डकैतों का आतंक था, हमने तय किया किसी भी कीमत पर डकैत नहीं रहेंगे। कुशल अधिकारियों के नेतृत्व में जवानों ने आतंक को समाप्त कर दिया, आज कोई भी सूचीबद्ध डकैतों का गिरोह मध्यप्रदेश की धरती पर नहीं है। 

यह हमारे ही जवान थे, जिन्होंने एक साल में लगभग एक करोड़ 14 लाख इनामी डकैतों, इनामी नक्सलियों को मार गिराया। मप्र पुलिस ने अपने कर्तव्य पथ पर चलते हुए दायित्व का निर्वाह किया। मप्र पुलिस का देशभक्ति, संवेदनशीलता, वीरता का जो चेहरा है, यही हमारी पूंजी है। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !