मध्य प्रदेश मौसम- दिवाली से पहले बारिश का योग बन रहा है- MP WEATHER FORECAST

Updesh Awasthee
भोपाल
। मध्यप्रदेश में सर्दी का मौसम शुरू हो गया है। आज सुबह न्यूनतम तापमान पचमढ़ी में 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वही रायसेन में 14.2 डिग्री सेल्सियस और बैतूल में 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि अगले 24 घंटों में मध्य प्रदेश का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

समुद्र की कोख में तूफान पनप रहा है, मध्यप्रदेश में बादल बरसेंगे 

भारत मौसम विज्ञान केन्द्र की ओर से बताया गया है कि समुद्र की कोख में तूफान पनप रहा है। यदि इस में चक्रवात का रूप धारण कर लिया तो काफी हद तक संभावना होगी कि इससे पैदा हुए बादल मध्य प्रदेश की तरफ बढ़ेंगे। यदि ऐसा हुआ तो दीपावली से पहले मध्यप्रदेश में एक बार फिर बारिश होगी। 

मौसम केंद्र भोपाल के वैज्ञानिकों का कहना है कि फिलहाल अभी से यह कहना मुश्किल है कि यह किस तरफ जाएगा, इसकी निगरानी कुछ सबसे प्रवीण अंक गणितीय मॉडल GFS  वा यूरोपियन मॉडल करते हैं,  इसके बारे में कुछ और स्पष्ट होने के बाद आगे बताएंगे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!