मध्य प्रदेश के वीर एवं सामाजिक नागरिकों के लिए गौरव अवॉर्ड, आवेदन आमंत्रित- MP NEWS

भोपाल।
मध्य प्रदेश राज्य शासन द्वारा मध्यप्रदेश के मूल निवासियों से उल्लेखनीय वीरता पूर्ण साहस एवं सामाजिक कार्यों का परिचय देने पर सम्मानित करने के उद्देश्य मध्यप्रदेश गौरव सम्मान वर्ष 2022 के लिए 27 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया है। 

पुरस्कार दिए जाने वाले वर्ष के ठीक पूर्व के कैलेंडर वर्ष अर्थात एक जनवरी 2021 से 31 दिसंबर 2021 में किए गए उल्लेखनीय कार्य के लिए प्रदान किया जाएगा। मध्य प्रदेश गौरव सम्मान पर्यावरण एवं जल संरक्षण, वीरता पूर्ण कार्य, सामाजिक सुधार ,सामाजिक सौहार्द एवं सद्भावना, महिलाओं एवं बच्चों का विकास ,जनभागीदारी व सामुदायिक प्रबंधन, शिक्षा एवं खेलकूद ,स्वास्थ्य एवं पोषण और जन सेवा के क्षेत्र में वैयक्तिक तथा संस्थाओं द्वारा किए गए उत्कृष्ट और असाधारण कार्यों के लिए दिए जाएंगे। मध्य प्रदेश गौरव सम्मान की संख्या 10 है और प्रत्येक के लिए पुरस्कार राशि पांच लाख रूपए है। 

यदि पुरस्कार के लिए एक ही कार्य क्षेत्र में एक से अधिक व्यक्ति पात्र होंगे तो पुरस्कार राशि समान रूप से वितरित की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन पत्र प्रस्तुत करने की तिथि बढ़ाकर 27 अक्टूबर 2022 की गई है। लेकिन जो आवेदक पूर्व में आवेदन कर चुके हैं ,उन्हें पुनः आवेदन करने की जरूरत नहीं है। पुरस्कार से संबंधित विस्तृत जानकारी वेबसाइट www.awards. mp.gov.in से प्राप्त की जा सकती है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !