BHOPAL NEWS- पंचायत सचिव 20 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

NEWS ROOM
भोपाल।
मध्य प्रदेश में लोकायुक्त ने भोपाल जिले की ग्राम पंचायत बोरदा के पंचायत सचिव को 20 हजार रुपए  की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। ग्राम पंचायत बोरदा के सचिव भगवान सिंह कीर ने दो सफाई कर्मचारियों से नियुक्ति के लिए 40 हजार रुपए की घूस मांगी थी। 

परंतु रिश्वत न मिलने पर 14 दिन के अंदर ही सरपंच के माध्यम से दोनों को हटा दिया। बाद में दोनों को पुनः पद पर नियुक्त के लिये तुरंत रुपये देने का बोला गया। दो किश्‍तों में 20-20 हजार रुपये देना तय हुआ। फरियादी ने इस मामले में आवेदन द्वारा लोकायुक्त से शिकायत की। सत्यापन में शिकायत सही पाए जाने पर बुधवार को लोकायुक्त एसपी मनु व्‍यास ने निरीक्षक रजनी तिवारी की अगुआई में टीम को कार्रवाई के लिए मौके पर भेजा था। 

बृजेश थावली ने सचिव भगवान सिंह कीर रिश्वत की रकम देने के लिए न्यू मार्केट के गैमन इंडिया के सामने बुलाया। जब भगवान सिंह पहुंचा तो बृजेश थावली से उसे बीस हजार रुपये दिए। उसके द्वारा रुपये लेते ही छिपकर खड़ी लोकायुक्त की टीम ने उसे दबोच लिया। उसके हाथ धुलवाए गए, तो वह रंगीन हो गए। बाद में उस पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर लिया गया। इस मामले में बोरदा के सरपंच की भूमिका भी संदिग्ध मिली है। लोकायुक्त टीम इसकी जांच कर रही है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!