JABALPUR NEWS- OMG! हवाई जहाज की छत टपक रही थी, वीडियो वायरल

Bhopal Samachar
जबलपुर
। सन 2022 में यदि पैसेंजर ट्रेन के जनरल डिब्बे में छत से पानी टपकने लगे तो हंगामा हो जाता है और स्पाइसजेट की मुंबई टू जबलपुर फ्लाइट में हवाई यात्रा के दौरान छत से पानी टपक रहा था। एक वीडियो वायरल हुआ है। 

स्पाइसजेट के विमानों में मेंटेनेंस की कमी और तकनीकी गड़बड़ी के मामले आए दिन सामने आते रहते हैं। आज एक वीडियो वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि यह मुंबई से जबलपुर वाली स्पाइसजेट फ्लाइट का है। हवाई यात्रा के दौरान हवाई जहाज की छत में से पानी टपक रहा था। एक यात्री ने इसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। 

इस तरह की गड़बड़ी यात्रियों के लिए जान का खतरा होती है या नहीं यह तो विशेषज्ञ ही बता पाएंगे तुरंत आम नागरिक हवाई जहाज में इस तरह की गड़बड़ी की उम्मीद नहीं करते। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में स्पाइसजेट की तरफ से कोई बयान जारी नहीं हुआ था। 

जबलपुर के रहने वाले कमल ग्रोवर ने बताया कि बुधवार को वे स्पाइसजेट की फ्लाइट SG-3003 से मुंबई से जबलपुर आए। ये फ्लाइट मुंबई से शाम 4.55 बजे उड़ान भरती है। जबलपुर शाम 6.55 तक आती है। मुंबई में वे जैसे ही फ्लाइट के अंदर गए तो सीट पानी से भीगी हुई थी। मजबूरी में बैठना पड़ा। 1 घंटे की देरी से फ्लाइट ने मुंबई से जबलपुर के लिए उड़ान भरी, तो फ्लाइट में पानी टपक रहा था।

कमल ग्रोवर ने मुंबई से जबलपुर तक के सफर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए बताया कि पूरा सफर जहाज के अंदर बरसात के आनंद में गुजरा। जैसे ही फ्लाइट जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पर उतरी, तो इतनी गंदी लैंडिंग की गई, जैसे कि रनवे पर यात्रियों से भरे विमान को पटक दिया गया हो।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!