BHOPAL NEWS- जिम में जॉब करने वाली लड़की का रेप, इक्विपमेंट्स सप्लायर के खिलाफ FIR

भोपाल।
जिम का सामान सप्लाई करने वाले एक युवक के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित लड़की हनुमानगंज इलाके में एक जिम में जॉब करती है। लड़की ने बताया कि सस्ता सामान दिलाने के बहाने उसे बुलाया और नशीली चॉकलेट खिलाकर रेप किया। लोक लाज के डर से उसमें शिकायत नहीं की लेकिन आरोपी का हौसला बढ़ गया। उसने दोबारा रेप करने की कोशिश की।
 
हनुमानगंज इलाके में रहने वाली 32 साल की लड़की एक जिम में जॉब करती है। उसकी अक्टूबर 2021 में हिमांशु गुप्ता नाम के युवक से पहचान हुई। उसने बताया कि वह जिम का सामान सप्लाई करता है। अगर उसे कोई जरूरत हो तो वह उसे कम रुपयों में दिला सकता है। मामले की जांच कर रही एसआई कंचन राजपूत ने बताया कि इसी के चलते उनकी पहचान हो गई। वह एक दूसरे के करीब आ गए।

युवती ने बताया कि सामान देखने के बहाने 16 जनवरी की दोपहर दवा बाजार में स्थित एक फ्लैट पर बुलाया। लड़की ने शिकायत की है कि हिमांशु ने उसे चॉकलेट खाने को और कोल्ड ड्रिंक्स पीने को दिया। चॉकलेट खाते ही उसे बेहोशी जैसे होने लगी। इसी का फायदा उठाकर हिमांशु ने उससे दुष्कर्म किया। वह पूरी तरह होश में नहीं होने के कारण विरोध नहीं कर पाई। करीब आधे घंटे बाद होश आने पर उसे दुष्कर्म किए जाने का एहसास हुआ। विरोध करने पर हिमांशु ने जान से मारने और बदनाम करने की धमकी दी। इस कारण वह चुपचाप घर आ गई।

घर आने के बाद भी पीछा करने लगा

युवती ने आरोप लगाए कि घटना के बाद से ही उसने उससे बात करना बंद कर दिया। इसके बाद ही वह उसका पीछा करने लगा। वह उसके घर के आसपास चक्कर लगाने लगा। मजबूर होकर वह उसके बुलाने पर तीन दिन पहले उसके फ्लैट पर गई। यहां पर हिमांशु ने उससे दुष्कर्म करने का प्रयास किया, लेकिन उसके दोस्तों के आने के कारण वह वहां से भागने में कामयाब हो गई। घर पहुंचकर घटना के बारे में उसने परिजनों को बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। आरोपी घटना के बाद से फरार है। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !