MP eNagarPalika Citizen App Direct Link for Download

मप्र सरकार ने नगर निगम एवं नगर पालिकाओं की सेवाएं आम नागरिकों तक ऑनलाइन पहुंचाने के लिए ई-नगर पालिका मोबाइल एप्लीकेशन की शुरुआत कर दी है। ई-नगर पालिका वेबसाइट और मोबाइल एप के माध्यम से नागरिकों को ऑनलाइन सुविधा मिलेगी। इसके तहत नागरिक घर बैठे नगर निगम की सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं। 

नागरिकों को नगर निगम में जाकर आवेदन भरने और लेने जाने की मशक्कत नहीं करना पड़ेगी। प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों के भ्रष्टाचार से मुक्ति मिलेगी। समय सीमा में काम होगा। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र या विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र लेने के लिए अब हमको नगर निगम के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं रहेगी। ई-नगर पालिका एप डाउनलोड कर हम इसके माध्यम से घर बैठे ये प्रमाण पत्र मंगवा सकते हैं। वेबसाइट पर भी यह सुविधा मिलेगी।

आम नागरिक एमपी ई नगर पालिका की ऑफिशल वेबसाइट mpenagarpalika.gov.in पर जाकर सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं। गूगल प्ले स्टोर पर मोबाइल एप्लीकेशन उपलब्ध है। जहां से इंस्टॉल कर सकते हैं। नागरिकों की सुविधा के लिए हम भी डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करा रहे हैं। यहां क्लिक करके आप सीधे गूगल प्ले स्टोर के उस पेज पर पहुंच जाएंगे जहां पर MP eNagarPalika Citizen App Download करने के लिए उपलब्ध कराया गया है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !