पृथ्वी पर पानी का भंडार खत्म क्यों नहीं होता, 800 करोड़ लोग रोज खर्च करते हैं- GK in Hindi

पृथ्वी पर 4 अरब साल पहले जीवन का प्रारंभ हो गया था आज लगभग 800 करोड लोग रहते हैं और सभी लोग हर रोज पानी का उपयोग करते हैं। बाग बगीचे, खेती और निर्माण कार्य में भी बेहिसाब पानी का उपयोग किया जाता है। हर रोज इतना सारा पानी खर्च होता है और एक बूंद पानी का उत्पादन नहीं किया जाता इसके बावजूद पृथ्वी पर पानी खत्म क्यों नहीं होता। पृथ्वी पर पानी का इनपुट क्या है।

अंतरिक्ष में भटकते धूमकेतु पृथ्वी को पानी देते हैं

अपन सभी जानते हैं कि पृथ्वी पर 75% पानी है लेकिन पानी का 97% ऐसा है जिसका उपयोग नहीं किया जा सकता। जो समुद्र में है। मात्र 3% पानी का उपयोग मनुष्य द्वारा किया जाता है। पिछले 4 अरब सालों से लगातार बेहिसाब पानी का उपयोग किया जा रहा है फिर भी पानी के भंडार खत्म नहीं हो रहे हैं। इसके पीछे का मूल कारण क्या है, वैज्ञानिक पता नहीं लगा पाए हैं लेकिन एक अनुमान है कि धूमकेतु के माध्यम से पृथ्वी में पानी का भंडार बना और समय-समय पर धूमकेतु के पृथ्वी से टकराने पर पृथ्वी के अंदर पानी भरता रहता है।

पृथ्वी पर पानी उत्पादन की एक थ्योरी यह भी है

ब्रह्मांड में कोई भी ग्रह गैस और डस्टक्लाउड से मिलकर बनता है। पृथ्वी का निर्माण भी इसी प्रकार हुआ है। निर्माण की प्रक्रिया के दौरान किसी विशेष दिशा और वातावरण में हाइड्रोजन और ऑक्सीजन के मिल जाने के कारण वॉटर मॉलिक्यूल बन गए और पृथ्वी पर पानी का निर्माण हुआ। शायद पृथ्वी के किसी अज्ञात भाग पर यह क्रिया अभी भी होती है। वैज्ञानिक सिर्फ इतना पता लगा पाए हैं कि पानी का फार्मूला H2O है।

पृथ्वी इंसानों का नहीं पानी का ग्रह है 

यदि हम पृथ्वी के अस्तित्व में आने की प्रक्रिया को ध्यान से देखेंगे तो एक बात यह भी समझ में आती है कि पृथ्वी इंसानों का नहीं बल्कि पानी का ग्रह है। इंसान से पहले पृथ्वी पर पानी मौजूद था। पानी के कारण इंसान अस्तित्व में आ गया, इंसान के कारण पानी का अस्तित्व नहीं है। आज भी पृथ्वी के बहुत बड़े भाग पर बर्फ के रूप में पानी मौजूद है। संभव है धूमकेतु या दूसरी किसी भी क्रिया के कारण पृथ्वी पर सबसे पहले बर्फ बनती हो फिर वह पिघल कर पानी बन जाती है। समुद्र का पानी पाइप लगाकर उपयोग नहीं किया जा सकता लेकिन समुद्र से आने वाले मानसून के बादल जमीन पर बरसते हैं और उससे पृथ्वी पर इंसानों के उपयोग के लिए मौजूद जल स्त्रोत (नदियां, कुएं, तालाब, हैंड पंप और ट्यूबवेल आदि) रिचार्ज हो जाते हैं। इस प्रकार 75% पानी अनुपयोगी नहीं है परंतु उसका उपयोग प्रकृति के संतुलन पर निर्भर है। (इसी प्रकार की मजेदार जानकारियों के लिए जनरल नॉलेज पर क्लिक करें) Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article (general knowledge in hindi, gk questions, gk questions in hindi, gk in hindi,  general knowledge questions with answers, gk questions for kids, ) :- यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !