GWALIOR NEWS- सरदार आंग्रे की पौत्री की शादी के मामले में हाई कोर्ट का फैसला सुरक्षित

0
ग्वालियर
। सिंधिया राजवंश के वफादार सरदार संभाजीराव आंग्रे की पौत्री कात्यायनी आंग्रे की शादी के मामले में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर डबल बेंच ने सभी पक्षों को सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित कर लिया है। अर्जुन काक ने दावा किया था कि उनकी कात्यायनी के साथ कभी शादी ही नहीं हुई। नगर निगम का मैरिज सर्टिफिकेट फर्जी है।

हाई कोर्ट की डबल बेंच ने दोनों अपीलों को एक साथ सुना

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ग्वालियर बेंच की एकलपीठ ने इंदौर निवासी अर्जुन काक व ग्वालियर निवासी कात्यायिनी आंग्रे के विवाह प्रमाण पत्र को शून्य घोषित कर दिया था। एकलपीठ के फैसले को अर्जुन काक व नगर निगम आयुक्त ने हाई कोर्ट में चुनौती दी है। मंगलवार को दोनों अपीलों को युगलपीठ ने एक साथ सुना। 

18 अप्रैल 2018 को हमारी सगाई हुई थी शादी नहीं: अर्जुन काक

अर्जुन काक की ओर से तर्क दिया गया कि दोनों का विवाह नहीं हुआ है, प्रमाण पत्र भी नहीं बन सकता है। 18 अप्रैल 2018 को विवाह होना बताया गया है। प्रमाण पत्र में विवाह ग्वालियर स्थित आंग्रे के बाड़े में बताया गया है। 18 अप्रैल को अर्जुन काक व कात्यायिनी का परिवार ऋषिकेश में था। उस दिन सिर्फ सगाई हुई थी, उसे विवाह नहीं माना जा सकता है। विवाह प्रमाण पत्र फर्जी तरीके से तैयार किया गया है। विवाह प्रमाण पत्र बनाने का अधिकार आयुक्त को है। उसे कोई कर्मचारी नहीं बना सकता है। 

मैरिज सर्टिफिकेट सही है: नगर निगम कमिश्नर

नगर निगम आयुक्त की ओर से अपील में तर्क दिया गया कि उन्हें अपने अधिकार अधीनस्थ अधिकारियों को हस्तांतरित करने का अधिकार है। निगम अधिकारी ने जो सर्टिफिकेट जारी किया है, वह सही है। इसका विरोध करते हुए काक ने तर्क दिया कि अधिकार हस्तांतरित नहीं हो सकते हैं। कात्यायनी आंग्रे ने कहा कि 18 अप्रैल 2018 को विवाह हुआ था। कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद फैसला सुरक्षित कर लिया है। ज्ञात हो कि अर्जुन काक इंदौर के रहने वाले हैं, जबकि कात्यायिनी सरदार आंग्रे की पौत्री हैं।

30 जून को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

MP COLLEGE REOPEN- नए शिक्षा सत्र का कैलेंडर तैयार
MP NEWS- मप्र कैबिनेट मीटिंग का आधिकारिक प्रतिवेदन
MP NEWS- सतना डीईओ, सीईओ और पीएस को हाईकोर्ट की अवमानना का नोटिस
मध्य प्रदेश मानसून- सभी जिलों में मौसम खराब रहेगा, बादल रूठ कर चले गए
MP NEWS- मरना है तो मर जाओ- शिक्षा मंत्री ने विद्यार्थियों के माता-पिता से कहा
MP SAS TRANSFER LIST 2021 - मप्र राप्रसे अधिकारियों की तबादला सूची
MP BOARD NEWS- कक्षा 12 के रिजल्ट का डिटेल प्लान जारी किया
MP NEWS- यशोधरा पर भड़के प्रद्युम्न सिंह- मुख्यमंत्री के बाद मंत्री समूह भी नाराज
MP NEWS- अंग्रेजी के शिक्षकों के लिए पीजी डिप्लोमा इन टीचिंग इंग्लिश हेतु आवेदन आमंत्रित
BHOPAL NEWS- एक्सीडेंट में SI की मौत, BIKE के दो टुकड़े हो गए
MP NEWS देवास नरसंहार: पूरे परिवार की हत्या कर के खेत में दफना दिया
MP NEWS- पेट्रोल-डीजल महंगा है तो साइकिल क्यों नहीं चलाते: ऊर्जा मंत्री ने जनता से कहा

महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां

मध्य प्रदेश की समस्त भूमि पर राज्य सरकार का अधिकार है, पढ़िए- MP land revenue code 1959
GK in Hindiमनुष्य की दो आंखें क्यों होती है जबकि एक आंख से भी पूरा दिखाई देता है
GK IN HINDI- इंटरनेट डाटा का उत्पादन कहां और कैसे होता है 
HEALTH TIPS IN HINDI- मात्र ₹20 में पेट का पॉइजन खत्म, 20 से ज्यादा बीमारियां नहीं होंगी 
RASHIFAL- 12 में से 6 राशि वालों के लिए गुड न्यूज़
GK IN HINDI- BIKE का इंजन CC में क्यों होता है, हॉर्स पावर में क्यों नहीं होता
GK IN HINDI- ATM से थर्मल पेपर की पर्ची क्यों निकलती है, सादा कागज क्यों नहीं है
:- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!