देवर ने भाभी के हाथ पैर बांधकर दुष्कर्म किया, फिर ब्लैकमेल करने लगा - BHOPAL NEWS

भोपाल।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 24 साल के एक लड़के ने अपनी ही भाभी का बलात्कार कर डाला। उसमें सोते समय भाभी के हाथ पैर बांध दिए और मुंह में कपड़ा ठूंस कर दुष्कर्म किया। बदनामी के डर से भाभी ने किसी को कुछ नहीं बताया तो ब्लैकमेल करने लगा। घटना के 1 महीने बाद भाभी ने अपने देवर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

सोते समय चुपचाप हाथ पैर रस्सी से बांध दिए

बैरसिया पुलिस के अनुसार 28 साल की महिला शादीशुदा है और उसका 6 साल का एक बेटा भी है। उसने बताया कि करीब 1 महीने पहले वह अपने घर में सो रही थी। उसे अचानक लगा, जैसे उसके हाथ पैर किसी रस्सी से जकड़ गए हैं। उसकी आंख खुली तो सामने उसके चाचा ससुर का 24 साल का बेटा खड़ा हुआ था।

मुंह में कपड़ा ठूंस कर भाभी का रेप किया और बदनाम करने की धमकी दी

उसने उसके रस्सी से हाथ पैर बांध दिए थे और मुंह पर कपड़ा भी लगा दिया था। इसके बाद उसने दुष्कर्म किया और मारपीट करते हुए धमकी देते हुए बोला कि अगर उसने किसी को इसके बारे में बताया तो वह उसे जान से मार देगा। इतना ही नहीं उसने बदनाम करने की धमकी भी दी थी।

किसी को कुछ नहीं बताया तो देवर ब्लैकमेल करने लगा

महिला ने पुलिस को बताया कि घटना करीब 1 महीने पहले की है। दोपहर में वह घर पर अकेली थी। घटना के बाद वह डर गई थी और उसे बदनामी का डर था। इसलिए उसने किसी को कुछ नहीं बताया, लेकिन बाद में देवर उसे परेशान करने लगा और ब्लैकमेल भी कर रहा था। इसी कारण उसने घर वालों को भी इसके बारे में बता दिया। उनके कहने पर ही उसने रिपोर्ट करने की हिम्मत की।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !