मप्र में 10वीं-12वीं की रेगुलर क्लास शुरू करने का फैसला - MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल।
स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री इन्दर सिंह परमार ने कहा है कि कक्षा 10 वीं और 12 वीं के विद्यार्थियों के लिए स्कूल आगामी 18 दिसंबर से नियमित रूप से पूरे निर्धारित समय तक के लिए संचालित होंगे। यह निर्णय बोर्ड की परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। कक्षा 9वीं एवं 11वीं के लिए विद्यार्थियों के नामांकन और उपलब्ध अध्यापन कक्ष के आधार पर प्राचार्य द्वारा स्थानीय स्तर पर कक्षाओं के संचालन पर निर्णय लिया जा सकेगा। 

राज्य मंत्री श्री परमार ने आज मंत्रालय में स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा चार दिसंबर को की गई विभागीय समीक्षा कें दौरान दिए गए निर्देशों पर की गई विभागीय तैयारियों और कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी ली। श्री परमार ने निर्देश दिए कि नई शिक्षा नीति के अनुसार बच्चों का पाठ्यक्रम तैयार करें। दूरस्थ क्षेत्रों और जनजाति क्षेत्रों में आने वाली कठिनाइयों को ध्यान में रखकर योजना तैयार करें।

प्राइवेट स्कूल संचालकों की मांगों के लिए प्रस्ताव तैयार किया जाएगा

श्री परमार ने प्राइवेट स्कूल संचालकों द्वारा बताई गई समस्याओं और मांगों पर विस्तृत चर्चा की तथा उनकी समस्याओं के शीघ्र निराकरण के लिए विभागीय स्तर पर प्रस्ताव तैयार किए जाने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में प्रमुख सचिव श्रीमती रश्मि अरुण शमी, आयुक्त राज्य शिक्षा केंद्र श्री लोकेश कुमार जाटव, आयुक्त लोक शिक्षण श्रीमती जयश्री कियावत सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!