GWALIOR से धौलपुर तक हाईवे जाम, किसानों का हंगामा, यात्री फंसे - MP NEWS

ग्वालियर।
भारत की राजधानी दिल्ली की तरफ बढ़ रहे ग्वालियर-चंबल संवाद के किसानों को नेशनल हाईवे 3 पर उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा रोक लिया गया। किसान वही हाईवे पर बैठ गए। किसानों के प्रदर्शन के कारण हाईवे जाम हो गया। हालात या बनेगे धौलपुर से ग्वालियर तक जाम लग गया। हजारों यात्री इस जाम में फंस गए। प्रदर्शनकारियों की संख्या करीब 500 बताई जा रही है। सभी के साथ ग्वालियर, भिंड और मुरैना के रहने वाले हैं।

मध्य प्रदेश किसान संघ के कार्यकर्ता किसान दिल्ली जा रहे थे

केन्द्र सरकार के कृषि कानून के विरोध में 26 और 27 नवंबर को दिल्ली में किसान आंदोलन की घोषणा की गई थी। इस आंदोलन में देश के अन्य राज्यों से भी किसान पहुंच रहे हैं। आंदोलन में शामिल होने मध्य प्रदेश किसान संघ के प्रदेश पदाधिकारी अखिलेश सिंह यादव के साथ् करीब 20 से 25 वाहनों में ग्वालियर, भिंड और मुरैना से किसान दिल्ली के लिए 25 नवंबर रात 2 बजे रवाना हुए थे। 

यूपी पुलिस ने गुरुवार को रोका, शुक्रवार को चक्का जाम हो गया

26 नवंबर की सुबह 8 बजे धौलपुर के बाद नेशनल हाइवे -3 पर सैंया टोल के पास यूपी पुलिस ने किसानों के दल को रोक लिया। उन्हें आगे जाने ही नहीं दिया गया। जिस पर किसानों ने वहीं प्रदर्शन शुरू कर दिया। शुक्रवार सुबह किसानों ने फिर निकलने का प्रयास किया। जब नहीं निकलने दिया गया तो किसानों ने हाइवे ही घेर लिया जिससे कुछ ही समय में हाइवे पर धौलपुर से ग्वालियर तक जाम लग गया।

सुबह से फंसे हैं लोग

ग्वालियर निवासी प्रॉपर्टी कारोबारी प्रदीप कुमार धौलपुर के लिए शुक्रवार सुबह 9 बजे निकले थे, लेकिन दोपहर 1 बजे तक वह मुरैना के पास जाम में फंसे हुए हैं। उन्होंने बताया कि की जिस तरह का जाम लगा है उससे लगता नहीं है कि घंटों खुल सकेगा। किसानों के हटने के बाद भी यातायात को सामान्य होने में समय लगेगा।
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !