बसपा विधायक रामबाई को मायावती ने सस्पेंड किया | MP NEWS

लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने नागरिक संशोधन कानून का समर्थन करने के लिए मध्य प्रदेश के पथेरिया से बसपा विधायक रमाबाई परिहार को निलंबित कर दिया है। रमाबाई के पार्टी कार्यक्रम में भाग लेने पर भी रोक लगा दी गई है। बता दें कि बसपा ने नागरिकता संशोधन कानून को असंवैधानिक बताते हुए संसद में इसके खिलाफ वोटिंग की थी।

बसपा मुखिया मायावती ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। मायावती ने लिखा, 'बसपा अनुशासित पार्टी है और इसे तोड़ने पर पार्टी के MP/MLA आदि के खिलाफ भी तुरन्त कार्रवाई की जाती है। इसी क्रम में MP के पथेरिया से बसपा विधायक रमाबाई परिहार द्वारा CAA का समर्थन करने पर उनको पार्टी से निलम्बित कर दिया गया है। उनपर पार्टी कार्यक्रम में भाग लेने पर भी रोक लगा दी गई है।'

BSP अनुशासित पार्टी है व इसे तोड़ने पर पार्टी के MP/MLA आदि के विरूद्ध भी तुरन्त कार्रवाई की जाती है। इसी क्रम में MP में पथेरिया से BSP MLA रमाबाई परिहार द्वारा CAA का समर्थन करने पर उनको पार्टी से निलम्बित कर दिया है। उनपर पार्टी कार्यक्रम में भाग लेने पर भी रोक लगा दी गई है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !