होशंगाबाद कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह हटाए गए, भोपाल लूप लाइन में | MP NEWS

भोपाल। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी शीलेन्द्र सिंह को होशंगाबाद कलेक्टर के पद से हटा दिया गया है। उन्हें भोपाल में उपसचिव बनाकर लूप लाइन में डाल दिया गया है। बता दें कि पिछले दिनों शैलेंद्र सिंह आईएएस अपने अधीनस्थ एसडीएम को बंधक बनाने के मामले में सुर्खियों में आए थे। 

देर रात जारी हुआ आदेश, धनंजय सिंह भदौरिया होशंगाबाद के नए कलेक्टर

सामान्य प्रशासन विभाग में गुरुवार 5 दिसंबर को देर रात यह आदेश जारी किया। इस आदेश के अनुसार भारतीय प्रशासनिक सेवा 2006 बैच के अधिकारी धनंजय सिंह भदौरिया को होशंगाबाद कलेक्टर पदस्थ किया गया है। इससे पहले श्री भदौरिया को संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विभाग पदस्थ किया गया था। नवीन पदस्थापना के साथ उनका पुराना तबादला निरस्त हो गया है। 

कुल 12 आईएएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं! 

खबर आ रही है कि मध्य प्रदेश में कुल 12 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। आधिकारिक सूची प्राप्त नहीं हुई है परंतु लिस्ट में ओ पी श्रीवास्तव, प्रतिभा पाल, बसंत कुर्रे, हर्षदा सिंह एवं रोहित सिंह के नाम बता रहे हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!
$("#merobloggingtips-before-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#before-ad")) }), $("#merobloggingtips-after-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#after-ad")) });