12 भाप्रसे अफसरों की तबादला सूची | MP IAS TRANSFER LIST 5 DEC 2019

Bhopal Samachar
भोपाल। मुख्यमंत्री कमलनाथ की मंशा के अनुरूप मुख्य सचिव सुधीर रंजन मोहंती के आदेशानुसार सामान्य प्रशासन विभाग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 12 अफसरों की तबादला सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में कुछ कलेक्टरों के भी नाम है। 

रीवा कलेक्टर ओपी श्रीवास्तव को जनसंपर्क संचालक बनाया गया है। यह पद लंबे समय से खाली था। श्रीवास्तव की जगह श्योपुर कलेक्टर बसंत कुर्रे को रीवा कलेक्टर बनाकर भेजा गया है। जबकि नगर निगम कमिश्नर उज्जैन प्रतिभा पाल को श्योपुर कलेक्टर बनाया है। आयुक्त भू-अभिलेख रजनीश श्रीवास्तव का तबादला निरस्त कर उन्हें कमिश्नर नर्मदापुरम संभाग बनाया गया है। वहीं नर्मदापुरम कमिश्नर रवींद्र कुमार मिश्रा का तबादला जबलपुर कमिश्नर के रूप में किया है।

सूत्रों के मुताबिक कलेक्टरों के तबादलों को लेकर मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ मुख्य सचिव सुधिरंजन मोहंती ने बुधवार को रात में मुलाकात की थी। तभी यह संभावना जताई जा रही थी कि कुछ अधिकारियों के तबादले एक-दो दिन में कर दिए जाएंगे। जनसंपर्क संचालक पद के लिए लंबे समय से अधिकारी की तलाश चल रही थी। दरअसल, पिछले दिनों सरकार ने विकास नरवाल को संचालक बनाया था, लेकिन कार्यभार संभालने से पहले ही यह आदेश निरस्त हो गया था। श्रीवास्तव के नाम पर सभी स्तरों पर सहमति थी।

आईएएस अधिकारियों की तबादला सूची

  1. संजीव कुमार झा: कमिश्नर भारतीय चिकित्सा पद्धति एवं होम्योपैथी से सचिव अध्यात्म विभाग।
  2. डॉ एमके अग्रवाल: कमिश्नर सहकारिता से सचिव आयुष के साथ कमिश्नर भारतीय चिकित्सा पद्धति एवं विधि का अतिरिक्त प्रभार।
  3. ओ पी श्रीवास्तव: रीवा कलेक्टर से संचालक जनसंपर्क संचालनालय भोपाल। 
  4. बसंत कुर्रे: कलेक्टर श्योपुर से कलेक्टर रीवा।
  5. प्रतिभा पाल: कमिश्नर नगर निगम उज्जैन से कलेक्टर श्योपुर
  6. बाबू सिंह जामोद: कलेक्टर दतिया से उप सचिव जेल एवं परिवहन विभाग
  7. सौरभ कुमार सुमन: टीकमगढ़ कलेक्टर से अपर मिशन संचालक राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल।
  8. रोहित सिंह: अपर मिशन संचालक राज्य शिक्षा केंद्र से कलेक्टर दतिया
  9. हर्षिका सिंह: उप सचिव वाणिज्यिक कर से कलेक्टर टीकमगढ़
  10. श्रीमन शुक्ला- संचालक खाद्य,नागरिक आपूर्ति से प्रबंध संचालक उद्यानिकी
  11. रजनीश श्रीवास्तव: कमिश्नर भू अभिलेख से कमिश्नर नर्मदा पुरम संभाग। 
  12. रविंद्र कुमार मिश्रा: कमिश्नर नर्मदा पुरम से कमिश्नर जबलपुर।
      भोपाल समाचार से जुड़िए
      कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
      टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
      व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
      X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
      Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
      समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
      जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

      #buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

      Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
      Ok, Go it!