शिवराज सिंह चौहान रोशनपुरा चौराहे पर कमलनाथ को जवाब देंगे | BHOPAL NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजनीति के दो पक्के दोस्त शिवराज सिंह चौहान और कमलनाथ के बीच बयान युद्ध शुरू होने जा रहा है। सागर में दिए गए बयान के बाद पहले PCC से हमेशा की तरह प्रति जारी हुआ, फिर शनिवार को खेल मंत्री जीतू पटवारी शिवराज सिंह को धिक्कार देने इंदौर से भोपाल तक आएंगे और आज रविवार को कांग्रेस नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। अब शिवराज सिंह चौहान सोमवार को रोशनपुरा चौराहे पर इसका जवाब देंगे। उन्होंने सोमवार को धरना देने का हालात ऐलान किया है।

मनुआभान टेकरी रेप और हत्या कांड को मुद्दा बनाया 

शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने के लिए अब से करीब 8 महीने पहले राजधानी भोपाल की मनुआभान टेकरी पर हुए 12 वर्षीय छात्रा के रेप और हत्या के मामले को मुद्दा बनाया है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि इस हत्याकांड के मामले में 8 महीने बीत जाने के बावजूद आरोपियों की डीएनए रिपोर्ट तक नहीं आई है। मृत छात्रा की मां न्याय के लिए दर्द भटक रही है। शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि उसे न्याय दिलाने के लिए सोमवार को सुबह 11:00 बजे रोशनपुरा चौराहे पर धरना देंगे। 

मनुआभान टेकरी रेप और हत्या कांड क्या है 

घटना 31 अप्रैल 2019 की है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक- घटना दिनांक की शाम 4 बजे 12 साल की छात्रा अपनी हमउम्र बुआ के साथ घूमने के लिए घर से निकली थी। बुआ 12 वीं में पढ़ती है। घर से निकलकर बुआ-भतीजी दोनों एक नाबालिग लड़के के साथ स्कूटी पर सवार होकर रवाना हो गयीं। तीनों भोपाल के मशहूर पर्यटन स्थल मनुआ भान की टेकरी पर पहुंचे। यहां एक और लड़का उनका इंतज़ार कर रहा था। शाम करीब 7 बजे बुआ घर लौट आयी और उसने ख़बर दी कि उसके साथ गयी उसकी 8 वीं में पढ़ने वाली भतीजी नहीं मिल रही है। घरवाले फौरन मनुआ भान की टेकरी पहुंचे और बच्ची की तलाश शुरू की। एक घंटे तक ढूंढ़ने के बाद जब बच्ची नहीं मिली तब उन्होंने 8 बजे FIR दर्ज करायी। पुलिस ने उसके बाद बुआ और उनके दोनों नाबालिग दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

बर्बारतापूर्वक बलात्कार किया और तड़पा-तड़पाकर मारा गया

इसके बाद छात्रा का शव मिला। चेहरा पत्थर से कुचला हुआ था। परिवार ने गैंगरेप के बाद हत्या का आरोप लगाया है। परिवार वालों ने मनुआ भान की टेकरी में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले उनका कहना है cctv में जो फुटेज रिकॉर्ड हुआ है उसमें बच्ची और बुआ सहित 4 लोग जाते दिख रहे हैं लेकिन लौटते में बच्ची के सिवाए तीनों लोग लौटते दिख रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने इस बात की पुष्टि की है कि छात्रा के साथ बर्बारतापूर्वक बलात्कार किया गया और फिर उसे तड़पा तड़पाकर मारा गया है। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!