कैश चाहिए तो डाकघर आइए: आधार कार्ड के आधार पर 10 हजार तक मिलेंगे | AEPS

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। अब ग्राहकों को बैंकों की लंबी लाइनों में लगने से निजात मिलेगी। इसके लिए डाक विभाग की ओर से आधार इनेबल पेमेंट सिस्टम (AEPS) योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत बैंक का खाताधारक किसी भी डाकघर में आधार कार्ड दिखाकर 10 हजार रुपये तक का भुगतान ले सकते हैं। 

असिस्टेंट पोस्ट मास्टर जनरल अनुसूया प्रसाद चमोला ने बताया कि डाक विभाग की ओर से एईपीएस योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत ग्राहक बैंक खाते का पैसा किसी भी डाकघर से निकाल सकेंगे। इसके लिए ग्राहक का बैंक खाते से आधार लिंक होना चाहिए। विभाग के इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (आईपीपीबी) के एक साल पूरा होने के मौके पर यह योजना शुरू की गई है। 

ऐसे ले सकेंगे डाकघर से भुगतान 

डाकघर से 10 हजार रुपये तक के भुगतान के लिए अपना आधार कार्ड लेकर जाना होगा। जहां बायोमेट्रिक सिस्टम पर अंगूठा लगवाया जाएगा। इसके बाद संबधित बैंक खाते से आधार को जोड़कर भुगतान किया जाएगा तुरंत ही भुगतान होने का मैसेज मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।

डाकघर में नहीं है खाता फिर भी मिलेगा पैसा

इस योजना का लाभ लेने के लिए यह जरूरी नहीं है कि आपका खाता डाकघर में हो लेकिन किसी भी बैंक में खाता होना जरूरी है। इस योजना में ग्राहक का किसी भी बैंक में खाता हो वह 10 हजार रुपये तक का भुगतान डाकघर से ले सकेगा। इसके लिए उसे बैंक के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!