आईएएस अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट | MP IAS TRANSFER LIST JULY 2019

भोपाल। कर्मचारियों एवं अधिकारियों की तबादला सूचियों के बीच भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफसरों की एक लिस्ट भी जारी हो गई। इस लिस्ट में 5 आईएएस अफसरों की नवीन पदस्थापना की गई है। 

अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षा मण्डल श्री इकबाल सिंह बैंस को अध्यक्ष राजस्व मण्डल, ग्वालियर और अपर मुख्य सचिव, उच्च शिक्षा श्रीमती सलीना सिंह को अध्यक्ष मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल पदस्थ किया गया है। प्रमुख सचिव, श्रम श्री अशोक शाह को वर्तमान दायित्वों के साथ संचालक, आदिम-जाति अनुसंधान एवं विकास संस्थान का प्रभार अतिरिक्त रूप से सौंपा गया है।

प्रमुख सचिव, पर्यटन तथा विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी-सह-आयुक्त पर्यटन एवं प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड तथा प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम श्री हरिरंजन राव को प्रमुख सचिव, उच्च शिक्षा पदस्थ किया गया है। सचिव, श्री फैज अहमद किदवई को सचिव, मुख्यमंत्री, पर्यटन तथा आयुक्त पर्यटन और प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड एवं प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम पदस्थ किया गया है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!