5 घंटे BF संग छत पर थी 16 साल की लड़की, नीचे अपहरण की FIR हो गई | INDORE NEWS

इंदौर। विदुर नगर में रहने वाली 16 साल की एक लड़की ने पांच घंटे तक पुलिस और परिजन को छकाया। पुलिस ने उसके अपहरण (Kidnapping) का केस दर्ज (Case registered) कर खोजबीन शुरू कर दी थी। वह अपने एक पड़ोसी मित्र (BOY FREIND) से मिलने के लिए उसकी छत पर पहुंच गई थी। जब उसे हंगामे की जानकारी लगी तो छत पर ही छिप गई। बाद में उतकर मैजिक सवार महिलाओं द्वारा अपहरण की झूठी कहानी बनाने लगी। 

द्वारकापुरी टीआई आरएन भदौरिया के अनुसार घटना बुधवार रात की है। इलाके में रहने वाली एक लड़की के गुम होने की शिकायत लेकर परिजन थाने पहुंचे। नियमानुसार युवती के अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू की। पता चला कि लड़की शाम 5 बजे आखिरी बार देखी गई थी। केस दर्ज होने के बाद परिजन और पुलिस ने पूरे क्षेत्र में छानबीन की। कई जगहोें के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल लिए गए। पांच घंटे बाद वह घर के पास की छत से उतरते हुए दिखी। पूछताछ में बताया कि दो महिलाएं उसे मैजिक में बैठाकर ले गई थी। वे उसे कई जगहों पर घुमाती रही। वह उनसे बड़ी मुश्किल से छूटकर आई है। 

पुलिस ने जब सीसीटीवी कैमरे देखे तो वह किसी भी महिला के साथ जाती नहीं दिखी। उसकी लास्ट लोकेशन एक युवक के साथ देखी गई। बाद में उसने सच्चाई (love story) बताई कि वह छत पर मिलने गई थी और हंगामा होने पर डर गई। हालांकि उसने अपने साथ घटना होने से इंकार किया है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!