DIGVIJAY SINGH का घर गिराया जाएगा, नोटिस जारी | MP NEWS

भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार को फिर से प्रतिष्ठित करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का घर गिराया जाएगा। नगर निगम ने नोटिस जारी कर दिया है। यह सबकुछ तब हो रहा है जब दिग्विजय सिंह के सुपुत्र श्री जयवर्धन सिंह मध्यप्रदेश शासन में नगरीय प्रशासन मंत्री हैं।  दिग्विजय सिंह यह घर छावनी, इंदौर में स्थित है। इसे गिराने के लिए 16 फरवरी की तारीख तय की गई है। दिग्विजय सिंह के घर में फिलहाल कुल 12 परिवार रहते हैं। 

नगर निगम ने दिग्विजय सिंह के घर को जर्जर और रहवासियों के लिए खतरनाक घोषित कर दिया है। नगर निगम के नोटिस के बाद यहां रहने वाले लोगों का कहना है कि मकान का जो हिस्सा कमजोर था, उसकी मरम्मत कराई जा रही हैै। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह और उनके भाई कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह पढ़ाई के दौरान इसी मकान में रहते थे। इंदौर के डेली कॉलेज SGSITS में उन्होंने पढ़ाई की है और यहीं से दोनों भाईयों ने अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत की थी।

जयवर्धन सिंह की सहमति से जारी हुआ नोटिस

करोड़ो रुपये की कीमत के इस भवन को तोड़ने के लिए नगर निगम आयुक्त आशीष सिंह दिग्विजय सिंह के बेटे व नगरीय विकास मंत्री जयवर्धन सिंह से मिले थे, जिसके बाद उत्सव भवन में रह रहे किरायेदारों को मकान खाली करने के नोटिस दिए गए हैं। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !