DEWAS से प्रदेश स्तरीय आंदोलन की शुरूआत करेगी BJP | MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के किसानों के साथ कमलनाथ सरकार द्वारा की जा रही धोखाधड़ी के खिलाफ प्रदेश भर में आंदोलन करेगी। इस आंदोलन की शुरूआत कल 24 फरवरी को देवास जिले की कलेक्ट्रेट के घेराव के साथ होगी। इस आंदोलन का नेतृत्व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश सिंह स्वयं करेंगे। 

उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव से पूर्व कांग्रेस ने किसानों के हित में बड़े-बड़े वादे किए थे, यहां तक कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किसानों का कर्जा माफ न करने पर 10 दिन के भीतर मुख्यमंत्री बदलने की बात भी कही थी। लेकिन दुर्भाग्य से कांगेस अपने सभी वादों से पलट गई है। ऋण माफी के नाम पर किसानों के साथ भारी धोखाधड़ी की जा रही है, ऋण माफ करने के बजाय उसे कागजो की खानापूर्ती में उलझा दिया गया है। गेहूं का उचित मूल्य नहीं दिया जा रहा है। उड़द, मूंग, सोयाबीन जैसी फसले पैदा करने वाले किसान के सामने भी सभी दाम का संकट खड़ा हो गया है। कई स्थानों पर सिंचाई के लिए बिजली में व्यवधान पैदा होने लगा है। प्रदेश में कई स्थानों पर ओलावृष्टि हुई है और पाला पड़ा है। लेकिन कमलनाथ की सरकार उन पीड़ित किसानों के सुध लेने के लिए तैयार नहीं है। 

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री राकेश सिंह ने ऐलान किया है कि वे ओला पाला पीड़ित किसानों को न्याय दिलाकर रहेंगे। पीड़ा की इस घड़ी में भारतीय जनता पार्टी ने किसानों को उनका हक दिलाने के लिए आंदोलन की योजना बनाई है। देवास में आंदोलन का आरंभ अपराह्न 3 बजे कलेक्ट्रेट के घेराव के साथ होगा। इस घेराव से पूर्व देवास लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन होगा और सम्मेलन स्तर से ही सारे कार्यकर्ता किसानों को साथ लेकर कलेक्ट्रेट जाएंगे। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!