हॉर्स ट्रेडिंग: सीएम कमलनाथ से BSP MLA की भेंट, दोनों विधायक मंत्री बनेंगे | MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। मध्यप्रदेश में विधायकों की हॉर्स ट्रेडिंग जारी है। भाजपा के पाले में जाने से बचाने के लिए कांग्रेस और सीएम कमलनाथ भी सौदेबाजी कर रहे हैं। बसपा की महिला विधायक रामा बाई ने सीएम कमलनाथ के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की। 

कमलनाथ से मुलाकात के बाद रामाबाई ने बताया कि हमने वैसा ही किया जैसा बहनजी ने बताया था। उन्होंने कहा कि मैने बसपा विधायक श्री संजीव सिंह कुशवाह के लिए कैबिनेट मंत्री और खुद के लिए राज्यमंत्री पद की मांग की है। सीएम कमलनाथ ने आश्वासन दिया है कि वो इसका ध्यान रखेंगे। 

बता दें कि कांग्रेस 2 दिन से भाजपा पर हॉर्स ट्रेडिंग का आरोप लगा रही है। कांग्रेस ने अपने विधायकों का भोपाल शहर के नजदीक होटलों में ठहराया है। तीन निर्दलीय विधायकों में से एक को मंत्री बनाने पर बात हो गई है। शेष 2 भी 24 घंटे गायब रहने के बाद अब भोपाल आ गए हैं। बसपा के 2 विधायकों का समर्थन है जो अब जारी रहेगा। सपा के 1 विधायक का क्या हुआ पता नहीं चल पाया है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!