परविंदर दरवाजे पर तड़पती रही, ना ससुर ने दरवाजा खाला, ना पड़ौसियों ने मदद की | Indore News

इदौर/फगवाड़ा। बीमार बेटे के इलाज के लिए 27 साल की परविंदर कौर अपन ससुर मनजिंदर सिंह ट्रांसपोर्टर के पास मदद मांगने गई थी। वो 2 घंटे दरवाजे पर खड़ी रही, मनजिंदर ने दरवाजा नहीं खोला। उसने जहर खा लिया। वो दरवाजे पर तड़पती रही, ना तो मनजिंदर ने दरवाजा खोला और ना ही पड़ौसियों ने कोई मदद की। जबकि सारे लोग सबकुछ देख रहे थे। डेढ़ घंटे बाद डायल 100 आई तो वो भी बिना महिला पुलिस के। अंतत: परविंदर कौर की मौत हो गई। 

वह सवा घंटे तक गेट पर तड़पती रही, लेकिन घर में मौजूद ससुर ने दरवाजा तक नहीं खोला था। पड़ोसी भी उसे तड़पता देखते रहे। सवा घंटे बाद ससुर ने 100 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन महिला पुलिसकर्मी नहीं होने से उसे ले जाने में समय लग गया। आखिर में पुलिस छात्रों की मदद से महिला को गाड़ी में लेटाकर निजी अस्पताल ले गई थी। वहां दो दिन चले इलाज के बाद 2 अक्टूबर की सुबह छह बजे मौत हो गई थी। 

गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर प्रताड़ित करता था पति
भंवरकुआं टीआई संजय शुक्ला ने बताया कि महिला के पति, ससुर, सास सुरिंदर कौर, पति की प्रेमिका दिव्या अग्रवाल (जागृति नगर), मौसा प्रदीप सिंह और मौसी बलवीर कौर निवासी पंजाब के खिलाफ केस दर्ज किया है। पति, ससुर और सास को गिरफ्तार भी कर लिया। इनके खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस पहले ही दर्ज था। अब इनके खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के लिए धारा-306 सहित धारा 304-बी और 34 बढ़ाई है। अन्य तीन आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

शादी से पहले ही अवैध रिश्तों में था अमनजीत
परविंदर की शादी 27 दिसंबर 2015 को अमनजीत के साथ हुई थी। कुछ समय बाद ही उसने कपूरथला में रहने वाली मां और भाई को पति व ससुराल वालों की प्रताड़ना की जानकारी दी थी। 7 सितंबर 2017 को उसने पति व सास-ससुर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस भी दर्ज करवाया था। उसे पति के बारे में पता चला था कि उसके सिंधी कॉलोनी में रहने वाली एक युवती से भी संबंध थे। इसकी जानकारी लगने के बाद से ही परविंदर परेशान थीं।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !