शुक्र उदय हुए: प​ढ़ें 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा | JYOTISH

कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी यानि 30 अक्टूबर 2018 की शाम को शुक्र ग्रह का उदय हो गया है। शुक्रग्रह अब कन्या राशि में स्थापित हो गए। इनकी बालत्वनिवृत्ति 2 नवंबर को होगी। बालत्वनिवृत्ति के बाद ही शुभ कार्यों जैसे की शादी-विवाह आदि की शुरुआत होगी। 31 अक्टूबर से 23 नवंबर तक वक्री शुक्र कन्या राशि में स्थित रहेगा। 23 जुलाई 2019 श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को शुक्र फिर से अस्त हो जाएंगे। आइए जानते हैं, 12 राशियों पर ये क्या असर दिखाएंगे: 

मेष राशि
मेष राशि वाले जातकों को शुक्र के उदय होने का आप पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। शत्रुओं से आपको भय रहेगा। जलीय रोग होने के आसार है। वाहन से भी भय रहने रहेगा। संभव है कि दुर्घटना भी हो सकती है। आपको सलाह दी जाती है कि वाहनों से सावधानी बरतें।

वृष राशि
आपकी राशि के लिए शुक्र का कन्या राशि में प्रवेश कर उदय होना अत्यंत शुभ फलों को साथ लेकर आ रहा है। इस शुक्र उदय की समयावधि में आपको पुत्र सुख की प्राप्ति होगी। साथ ही विद्यार्थियों को विद्या सुख तो मिलेगा ही और जो किसी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे है उन्हें भी सफलता हासिल होगी। संभव है कि आकस्मिक लाभ हो।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय शुभ फलदायी साबित होगा। शुक्र के उदय होने के साथ ही इस राशि वालों को भूमि और भवन का सुख मिलने के योग बन रहे है। और सिर्फ भवन ही नहीं आपको वाहन का भी सुख मिलेगा। अचानक धन लाभ होने की संभावना है।

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए यह समय मिला-जुला रहेगा। अच्छे-बुरे परिणाम लगातार मिलते रहेंगे। संभव है कि नौकरी आदि से लाभ हो। आपको सलाह दी जाती है कि इस समय शुक्र को मजबूर करने के उपाय अवश्य करें। ऐसा करने से दुख सुख में परिवर्तित हो। आपको शुभ फलों की ओर आकर्षित करेगा।

सिंह राशि
आपकी राशि के लिए शुक्र का कन्या राशि में प्रवेश कर उदय होना अत्यंत शुभ फलों को साथ लेकर आ रहा है। शुक्र उदय के साथ ही मित्रों से लाभ मिलेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। शुक्र उदय होने से आपको चल संपत्ति की प्राप्ति होगी।

कन्या राशि
कन्या राशि वाले जातकों को शुक्र के उदय होने का आप पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आपको शत्रुओं से हानि होने की आशंका बनी हुई है। आपको सलाह दी जाती है कि शुक्र उदय के दौरान शिव जी के मंदिर में जाकर ॐ ह्रीं श्रीं शुक्राय नमः का जप करें। शुक्र आपकी राशि में ही प्रवेश कर रहा है। इसलिए संभल कर रहे।

तुला राशि
शुक्र के प्रभाव से आपको पछतावा होगा। अच्छे-बुरे परिणाम लगातार मिलते रहेंगे। संभव है कि नौकरी आदि से लाभ हो। तुला राशि के जातकों के लिए यह समय मिले-जुले अवसर प्रदान करने वाला साबित होगा।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह समय अत्यंत शुभ फल देने वाला साबित होगा। इस शुक्र उदय की समय के दौरान आपको धन प्राप्ति होने के आसार बने हुए है। शुक्र को मजबूत करने के उपाय करें। इस समय भाग्य निश्चित तौर पर आपका साथ देगा।

धनु राशि
धनु राशि वाले जातकों को शुक्र के उदय होने का आप पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आपको शत्रुओं से हानि होने की आशंका बनी हुई है। आपको सलाह दी जाती है कि शुक्र उदय के दौरान शिव जी के मंदिर में जाकर ॐ ह्रीं श्रीं शुक्राय नमः का जप करें। धनु राशि वाले जातकों को वस्त्र संबंधी लाभ होने के आसार है।

मकर राशि
मकर राशि वाले जातकों के खर्चें बढ़ेंगे। शुक्र इनके प्रेम संबंधों में मधुरता घोलेगा। प्रयास करें कि इस समय सफेद वस्त्र अधिक धारण करें।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह समय शुभ फलदायी साबित होगा। शुक्र के उदय होने के साथ ही इस राशि वालों को भूमि और भवन का सुख मिलने के योग बन रहे है। वित्तीय लाभ होने के योग बने हुए है। प्रेम संबंध अच्छे हो जाएंगे।

मीन राशि
मीन राशि वाले लोगों को शुक्र उदय के कारण सुखों की प्राप्ति होगी। शुक्र ग्रह प्रेम संबंधों का संचालन करने वाले ग्रह है। आपकी राशि में यह ग्रह प्रेमी के प्रति प्रेम को बढ़ाएगा साथ ही जीवन में धन-सम्पति की कमी को दूर करेगा।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !