दिग्विजय सिंह कोआर्डिनेशन कमेटी, सुरेश पचौरी प्लानिंग कमेटी के चेयरमैन

Updesh Awasthee
भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को मध्यप्रदेश की चुनावी राजनीति में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। एआईसीसी ने उन्हे कोआर्डिनेशन कमेटी का चेयरमैन बनाया है। वहीं सुरेश पचौरी को इलेक्शन प्लानिंग कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। कर्नाटक चुनाव के बाद राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश पर फोकस शुरू कर दिया है। कोआर्डिनेशन कमेटी के चेयरमैन का पद मिलते ही एक तरह से सारी कांग्रेस की लगाम आधिकारिक रूप से दिग्विजय सिंह के हाथ में आ गई है। 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की तरफ से जारी प्रेस रिलीज में पार्टी महासचिव अशोक गहलोत ने राहुल गांधी के हवाले से ये ऐलान किया। जिसमें उन्होंने कोआर्डिनेशन कमेटी के चेयरमैन के लिए दिग्विजय सिंह और 12 अन्य सदस्यों के नामों का भी ऐलान किया। साथ ही इलेक्शन प्लानिंग कमेटी के चेयरमैन के लिए सुरेश पचौरी और आठ अन्य नामों की घोषणा की। इसके अलावा कांग्रेस ने प्रदेश में 20 जिलाध्यक्षों के नामों का भी ऐलान किया है।

बता दें कि इससे पहले कमलनाथ को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के दौरान कांग्रेस ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को प्रचार समित की कमान सौंपी थी। इसके अलावा कांग्रेस ने प्रदेश में चार कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्त किए थे। बताया जा रहा है कि अभी कुछ और भी नियुक्तियां होना शेष हैं। जल्द ही वो भी कर दी जाएंगी। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!