दतिया वाली काव्या बेवफा है, लिखकर पुलिस अधिकारी ट्रेन के सामने कूद गया | MP NEWS

Updesh Awasthee
सागर। प्यार में धोखा मिलने के बाद सागर पुलिस लाइन में पदस्थ एक सूबेदार ने ट्रेन के सामने कूदकर सुसाइड कर लिया। उसके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें उसने दतिया की काव्या यादव नाम की युवती से प्रेम संबंध होने की बात लिखी है। सुसाइड नोट में दतिया की काव्या को बेवफा बताया गया है। साथ ही सुसाइड नोट में वसीयत है कि उसकी मृत्यु के बाद जो भी विभागीय पैसा मिले वो काव्या की बेटी को दे दिया जाए। राहुल ने यह भी लिखा है कि उसने काव्या यादव को पीटीएस वाले घर में बंद कर दिया है और वो सुसाइड कर रहा है। बताया जा रहा है कि राहुल रीवा में भी पदस्थ रहे हैं। 

जानकारी के मुताबिक सागर पुलिस लाइन में पदस्थ सूबेदार राहुल यादव की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। शुरुआत में जब पुलिसकर्मी की लाश रेलवे ट्रैक पर मिली तो पूरे विभाग में हड़कम्प की स्थिति बन गई। पुलिस का कहना है कि यह एक सुसाइड केस है। पुलिस को राहुल की लाश के पास एक सुसाइड नोट मिला जिसमें पारिवारिक विवाद की बात सामने आई। पुलिस ने इसी नोट को आधार मानकर जांच शुरु कर दी है।

राहुल से मिले सुसाइड नोट से ये भी जानकारी मिली कि राहुल ने परिवार की जानकारी के बिना काव्या नामक युवती से शादी कर ली थी। काव्या दतिया की रहने वाली है और दोनों के बीच 2 साल पहले से संबंध हैं। दोनों की एक बेटी नितारा भी है। सुसाइड नोट में राहुल ने लिखा कि उसकी पत्नी उस पर शक करती थी कि उसके किसी महिला से संबंध हैं। इसी बात को लेकर पति पत्नी में विवाद होते थे। इतना ही नहीं राहुल ने काव्या के लिए ये भी लिखा कि उसके किसी पैसे वाले लड़के से संबंध हैं। राहुल ने अपनी एक साल की बेटी नितारा के लिए लिखा कि उसे जो भी पैसा या विभाग से राशि मिलेगी वो उसकी बेटी को दी जाए।

उधर राहुल के इस कदम से परिवार का बुरा हाल है। परिजनों ने राहुल के इस कदम के लिए विभाग को जिम्मेदार ठहराया है। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस के आला अधिकारियों और राजनीति के चलते उनके परिवार के बेटे ने ये कदम उठाया। पोस्टमार्टम हाउस में पुलिस बल तैनात किया गया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!