
बरेली कैंट के सदर बाजार इलाके में रहने वाले फौजी का 16 साल का लड़का पड़ोस की 32 साल की अविवाहित महिला से ट्यूशन पढ़ने जाता था। बढ़ती उम्र क बालक पर महिला टीचर की नजर बिगड़ गई। युवती ने उसे बहकाना शुरू कर दिया। बालक भी बहक गया। दोनों की नजदीकियां बढ़ गईं और दोनों एक-दूसरे को प्यार करने लगे। इसी बीच महिला की शादी कहीं तय हो गई, लेकिन दोनों को जुदाई मंजूर नहीं थी और उन्होंने घर छोड़ने का फैसला ले लिया।
किशोर ने फोन कर अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद दोनों परिवार थाने पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि महिला की शादी किसी बड़े घर में तय हुई थी और उसका होने वाला पति दिव्यांग है, जिसके कारण वो शादी से खुश नहीं थी और वो किशोर को लेकर फरार हो गई।
दोनों के घर से फरार होने के बाद उनके परिजनों ने पहले तो दोनों को खोजने का प्रयास किया, लेकिन जब दोनों नहीं मिले तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस दोनों की तलाश में जुट गई है। एसपी सिटी रोहित सिंह साजवान ने बताया कि महिला और किशोर घर से चले गए, जिन्हें पुलिस तलाश कर रही है और दोनों को जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा।