गैंगरेप नहीं कर पाए तो आंख फोड़ दी | CRIME NEWS

Updesh Awasthee
फतेहपुर/उत्तरप्रदेश। यहां के औंग थाना इलाके के कौड़ियां गांव में दो दबंगों ने एक महिला के साथ गैंगरेप करने की कोशिश की। पीड़िता अपनी बड़ी बहन के यहां आई हुई थी। बदमाश पहले से ही ताक में बैठे थे। सुबह गांव में काफी कोहरा था। शायद आरोपी इसका फायदा उठाना चाहते थे. विरोध करने पर उस पर जानलेवा हमला किया और उसकी एक आंख फोड़ दी। आरोपी फरार हैं। महिला को कानपुर रैफर किया गया है।

बहन के घर आई थी महिला
बिंदकी सर्कल ऑफिसर अभिषेक तिवारी के मुताबिक, घटना शनिवार सुबह की है। विक्टिम यहां अपनी बहन के यहां आई थी। वह सुबह शौच के लिए गई थी, तभी पड़ोस में रहने वाले पिंटू गुप्ता और उसके साथी ने उसे गैंगरेप के इरादे से दबोच लिया। महिला ने शोर मचाया तो उस पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। इस हाथापाई में महिला की आंख फूट गई।

घने कोहरे का फायदा उठाना चाहते थे आरोपी
विक्टिम के भाई के मुताबिक, उनकी बहन शादीशुदा है। बड़ी बहन की तबियत खराब थी, इसलिए वह उनकी मदद के लिए ससुराल से कौड़िया गांव आई थी। सुबह गांव में काफी कोहरा था। शायद आरोपी इसका फायदा उठाना चाहते थे, लेकिन वे नाकाम रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!