EKTA KAPOOR का ALT BALAJI MOBILE APP लांच, यहां से DOWNLOAD करें

Updesh Awasthee
इंडियन हाउसवाइफ के लिए सबसे जयादा मसाला लेकर आने वाली टीवी सीरियल निर्माता एकता कपूर अब अपना मोबाइल एप भी ले आईं हैं। इस एप में आपके मनोरंजन की भरपूर व्यवस्थाएं की गईं हैं। अब आप कही भी कभी भी अपना पसंदीदा शो, सीरियल और फिल्में देख सकते है। इस एप में सास-बहू के ड्रामे और अलग तरह की लव स्टोरीज का भरपूर स्टॉक मिलेगा। 

हर सिम्पल सी स्टोरी को खास ट्रीटमेंट दे कर भारतीय दर्शकों तक और आसानी से पहुंचने के उद्देश्य से एकता अब ऑल्ट बालाजी नाम का एक डिजिटल एप लेकर आई हैं। दर्शकों को इस एप पर राम कपूर और साक्षी तंवर स्टारर वेब सीरीज ‘करले तू भी मोहब्बत’, निम्रत कौर और जूही चावला स्टारर ‘द टेस्ट केस’, सहित कई और शो जैसे ‘वंस अपॉन ए नाइट’, ‘देव डीडी’, ‘रोमिल एंड जुगल’ और ‘बॉयगिरी’ जैसे वेब सीरीज देखने को मिलेंगे।

बता दें कि एकता कपूर ने भारत की टेलीविजन इंडस्ट्री में काफी कुछ नया बदलाव किया है। भारत के पुरुष वर्ग ने एकता कपूर का भारी विरोध भी किया। एकता कपूर के सीरियल्स को घर तोड़ने वाला भी करार दिया गया लेकिन एकता कपूर की सफलताएं कम नहीं हुईं। वो लगातार आगे बढ़ती जा रही है।
गूगल प्ले स्टोर से एकता कपूर का मोबाइल एप अल्ट बालाजी डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!