अध्यापकों के लिए लागू 6वें वेतन तालिका की अनुमानित जानकारी

सुरेन्द्र कुमार पटेल/अनूपपुर। अध्यापक संवर्ग को देय छठवे वेतनमान में वेतनवृद्धि को लेकर कई प्रकार के सवाल लोगों के मन में हैं। इस संबंध में वेतन निर्धारण का अध्ययन करने पर जो तथ्य सामने आए हैं, उनके अनुसार स्वविवेक से वेतन निर्धारण की जानकारी यहां प्रस्तुत की जा रही है, कृपया अवलोकन करें।

(क) सहायक अध्यापकों के विद्यमान वेतन की गणना
विद्यमान वेतन की गणना के लिए सहायक अध्यापकों के पुराने वेतनमान (3000-100-5000) के वेतन में वेतनवृद्धि (100 प्रतिवर्ष) देने के पश्चात 1.62 का गुणा कर अगले दस के पूर्णांक में पूर्णांकित कर मूलवेतन निर्धारित किया गया है.यह तालिका 21 फरवरी 2013 को जारी तालिका अनुसार
है.कृपया संदर्भित आदेश की तालिका का अवलोकन करें.

पद :सहायक अध्यापक
विद्यमान वेतन की गणना:
1. 3000x1.62= 4860 (+1250)
2. 3100x1.62=5022-> 5030 (+1250)
3. 3200x1.62=5184-> 5190 (+1250)
4. 3300x1.62=5346-> 5350 (+1250)
5. 3400x1.62=5508-> 5510 (+1250)
6. 3500x1.62=             5670 (+1250)
7. 3600x1.62=5832-> 5840 (+1250)
8. 3700x1.62=5994-> 6000 (+1250)
9. 3800x1.62=6156-> 6160 (+1250)
10. 3900x1.62=6318->6320(+1250)
गणना पत्रक में जारी तालिका के विद्यमान वेतन को उपरोक्त से मिलानकर देखें, आंकड़े समान हैं.

(ख) सहायक अध्यापकों को छठवां वेतनमान की गणना सहायक अध्यापकों के लिए छठवें वेतनमान की गणना के लिए पहले काल्पनिक रूप से पांचवे वेतनमान (4000-100-6000) अनुसार वेतन में 100 रुपए प्रतिवर्ष की वेतनवद्धि दी गई है तत्पश्चात 1.86 का गुणा कर अगले दस के पूर्णांक में पूर्णांकित कर मूलवेतन निर्धारित किया गया है. यह तालिका सरकारी कर्मचारियों को ग्रेड पे 2400 के अनुरूप देय वेतनतालिका के समान है.कृपया वित्त विभाग द्वारा जारी तालिका और वर्तमान गणना पत्रक की तालिका का अवलोकन करें.

1. 4000x1.86= 7440 (+2400)
2. 4100x1.86=7626-> 7630 (+2400)
3. 4200x1.86= 7812-> 7820 (+2400)
4. 4300x1.86= 7998-> 8000 (+2400)
5. 4400x1.86= 8184-> 8190 (+2400)
6. 4500x1.86=             8370 (+2400)
7. 4600x1.86= 8556-> 8560 (+2400)
8. 4700x1.86= 8742-> 8750 (+2400)
9. 4800x1.86= 8928-> 8930 (+2400)
10. 4900x1.86=9114->9120 (+2400)
सहायक अध्यापकों को दिए जाने वाले छठवे या तत्स्थानी वेतनमान की तालिका से मिलानकर देखें, आंकड़े समान हैं.

(ग) वरिष्ठ अध्यापकों के विद्यमान वेतन की गणना वरिष्ठ अध्यापकों के विद्यमान वेतन की गणना उनके पुराने वेतनमान (5000-175-8500) में 175 रुपए प्रतिवर्ष की वार्षिक वेतनवृद्धि देने के पश्चात 1.62 का गुणा कर अगले दस रुपए में पूर्णांकित कर मूल वेतन निर्धारित किया गया है. इस तालिका में दर्शित मूल वेतन 21 फरवरी 2013 को जारी तालिका अनुसार हैं.

विद्यमान वेतन तालिका का निर्धारण इस प्रकार हुआ है-
1.5000x1.62= 8100 (+1900)
2.5175x1.62=8383.5->8390 (+1900)
3.5350x1.62=8667-> 8670 (+1900)
4.5525x1.62= 8950.5->8960 (+1900)
5.5799x1.62= 9234 ->9240 (+1900)
6.5875x1.62=9517.5->9520 (+1900)
7.6050x1.62= 9801->9810 (+1900)
8.6225x1.62=10084.5-> 10090( +1900)
9.6400x1.62= 10368->10370 (+1900)
10.6575x1.62= 10651.5->10660 (+1900)

(घ) तत्स्थानी वेतनमान में वरिष्ठ अध्यापकों के वेतन की गणना तत्स्थानी वेतनमान में वरिष्ठ अध्यापकों के वेतन की गणना के लिए पांचवे वेतनमान ( 5500-175-9000) में 175 रुपए की वार्षिक वेतनवृद्धि देकर 1.86 का गुणा कर अगले दस रुपए में पूर्णांकित कर मूलवेतन निर्धारित किया गया है. वरिष्ठ अध्यापकों के तत्स्थानी वेतन की तालिका व्याख्याता को 2006 से दिए गये छठवें वेतनमान की 3600 ग्रेड पे के लिए जारी तालिका अनुसार है.वरिष्ठ अध्यापकों के लिए छठवें वेतनमान में वेतन निर्धारण इस प्रकार किया गया है:

1.5500x1.86=10230 (+3600)
2.5675x1.86=10555.5->10560 (+3600)
3.5850x1.86=10881->10890 (+3600)
4.6025x1.86=11206.5->11210 (+3600)
5.6200x1.86=11532->11540 (+3600)
6.6375x1.86=11857.5->11860 (+3600)
7.6550x1.86=12183->12190 (+3600)
8.6725x1.86=12508.5->12510 (+3600)
9.6900x1.86=12834->12840 (+3600)
10.7075x1.86=13159.5->13160 (+3600)
अध्यापकों ( अध्यापक पद ) के विद्यमान वेतन की तालिका

सहायक व वरिष्ठ अध्यापकों के समान प्रक्रिया के तहत बनाई गई है किन्तु तत्स्थानी वेतन में वेतन निर्धारण छठवें वेतन के मूलवेतन और ग्रेडवेतन के योग पर 3 प्रतिशत वार्षिक वेतनवृद्धि देकर अगले दस रुपए के पूर्णांक में पूर्णांकित कर किया गया है.

नोट: यह लेख किसी प्रकार की विसंगति होने या नहीं होने का दावा नहीं करता. यह लेख तालिका के संबंध में एक अनुमानित जानकारी मात्र है कि किस आधार पर वेतन निर्धारण किया गया होगा. यह तालिका स्वविवेक से तैयार की गई है जिसके आंकड़े गणना-पत्रक से मेल खाते हैं परंतु इस तालिका की जानकारी अन्य किसी स्रोत से प्राप्त नहीं है.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !