अब भाजपा सांसद ने भी उल्टा तिरंगा लहराया

Updesh Awasthee
नईदिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में तिरंगे का सम्मान बढ़ाने के लिए 'तिरंगा यात्रा' का आयोजन किया था परंतु देश भर में भाजपा के आधा दर्जन से ज्यादा दिग्गजों ने राष्ट्रध्वज का अपमान किया। बेगूसराय में भाजपा सांसद भोला सिंह द्वारा तिरंगे के अपमान करने का ताजा मामला सामने आया है। 

तिरंगा यात्रा पर निकले बेगूसराय सांसद भोला सिंह ने रविवार को तेघड़ा में उल्टा तिरंगा थाम लिया और घूमने भी लगे। सोशल मीडिया में इस मामले को लेकर हो हल्ला मच गया। जदयू छात्र नेता गौरव सिंह राणा ने अपने फेसबुक वाल पर सांसद के हाथ में उल्टा तिरंगा वाली फोटो को पोस्ट कर दिया और लिखा "तिरंगे के सम्मान में छात्र समागम उतरेगा मैदान में। वहीं एनएसयूआई के अभिषेक झा ने लिखा " बाढ़ से पूरा बेगूसराय त्रस्त है और ये बीजेपी के लोग उल्टा तिरंगा लेकर नौटंकी कर रहे हैं। ये लोग तिरंगा को सम्मान देना जानते ही नहीं।"

इस बवाल के थोड़ी देर बाद भाजपा नेता मृत्युंजय बिरेश ने अपने फेसबुक पर सही फोटो पोस्ट करते हुए लिखा "आज किसी बच्चा ने सासंद भोला बाबू को एक सेकेंड के लिए उनके हाथ में उल्टा तिरंगा गलती से थमा दिया जिसको तुरंत में सुधार कर लिया गया लेकिन कुछ लोग इसको तूल दे रहे हैं। मै वैसे शुभचिंतकों से कहना चाहूंगा की सांसद विगत 7 दिन से तिरंगा यात्रा पर हैं लेकिन आज गलती हो गई। 

सोशल मीडिया पर लोग भाजपा नेता मृत्युंजय बिरेश से पूछ रहे हैं कि यदि यही गलती राहुल गांधी से हो जाती तो...?

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!