दिल्ली-अलीगढ़ हाईवे पर डकैती, फिर मां-बेटी का गैंगरेप

Updesh Awasthee
बलुंदशहर। उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर में दिल्ली-अलीगढ़ हाईवे पर करीब एक दर्जन डकैतों ने यहां से गुजर रहे एक परिवार को बंधक बना लिया और लूटपाट के बाद परिवारजनों के सामने मां बेटी का गैंगरेप किया। यह सबकुछ करीब डेढ़ घंटे तक चलता रहा। डकैत बेखौफ वारदात करते रहे और चले गए। 

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक परिवार को कोतवाली देहात इलाके के पास दोस्तपुर गांव में रोका गया और हथियारों के बल पर कार में सवार परिवार से डकैती की गई। वारदात को अंजाम देने वाले डाकुओं की संख्या करीब एक दर्जन है। डकैत हाइवे से करीब 50 मीटर दूर खेतों में कार समेत पूरे परिवार को ले गए और उन्हें बंधक बनाकर उनके पास मौजूद नकदी, लाखों रूपये का सामान और महिलाओं के जेवर लूट लिए। कार में तीन महिलाऐं और तीन पुरूष मौजूद थे।

डकैतों ने कार में बैठी मां-बेटी के साथ सबके सामने सामूहिक बलात्कार भी किया है। बदमाश करीब डेढ़ घंटे तक वारदात को अंजाम देते रहे और इलाके की पुलिस सोती रही। बदमाशों से मुक्ति पाने के बाद परिवार ने कोतवाली देहात पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। मौके पर पहुंचे एसएसपी ने पीड़ित परिवार की शिकायत दर्ज कराई और गैंगरेप पीड़ित महिलाओं का मेडीकल कराया है।

पुलिस सूत्रों की मानें तो वारदात को अंजाम देने वाला गैंग घुमंतू आदिवासी जाति का हो सकता है। एसएसपी ने गैंग की गिरफ्तारी के लिए टीमें रवाना कर दी है। वारदात का शिकार परिवार नोयडा में नौकरी पेशा है और शाहजहांपुर का निवासी है। वारदात के वक्त पूरा परिवार खानदान में हुई एक मौत की तेरहवीं में भाग लेने जा रहा था।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!