
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विपिन वानखेड़े का कहना है कि विवि में काफी अनियमितताएं हैं और छात्रों को स्कॉलरशिप के लिए परेशान किया जा रहा है। संगठन कार्यकर्ता दोपहर एक बजे प्रदर्शन के लिए विवि जा रहे थे। लेकिन पुलिस ने डीबी मॉल के सामने ही उन्हें रोक कर हिरासत में ले लिया। संगठन के प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी और जिलाध्यक्ष आशुतोष चौकसे को जेल भेजा गया है।